Google Analytics Meta Pixel कचरे से गायों पर भी संकट, पेट से निकला 71 किलो प्लास्टिक - Ekhabri.com

कचरे से गायों पर भी संकट, पेट से निकला 71 किलो प्लास्टिक

फरीदाबाद । सार्वजनिक जगहों पर फेंका जाने वाला प्लास्टिक वेस्ट किस कदर जानवरों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इसकी बानगी हरियाणा के फरीदाबाद में देखने को मिली है। यहां पशु चिकित्सकों की एक टीम ने एक प्रेग्नेंट गाय के पेट से 71 किलो प्लास्टिक वेस्ट निकाला है। गाय के पेट में नाखून और अन्य तरीके के कूड़े भी मिले हैं। प्रेग्नेंट गाय और उसके बछड़े दोनों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, देश के विभिन्न शहरों की सड़कों पर तकरीबन 50 लाख गाय घूमती रहती हैं। जरूरत के अनुसार खाना नहीं मिलने की वजह से ये गाय सड़क पर फेंके जाने वाले कूड़े-करकट को खा लेती हैं और कई बार इसी के चलते उनकी मौत भी हो जाती है। हालांकि, समय-समय पर सरकारें और कई एनजीओ गाय को बचाने के लिए सामने आते हैं और उनके खाने-रहने की व्यवस्था कराते हैं।
पीपुल फॉर एनिमल्स ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा फरवरी के आखिरी में एक सड़क दुर्घटना के बाद इस गाय को बचाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने पाया कि प्रेग्नेंट गाय को कई तरीकों की दिक्कते हैं। 21 फरवरी को चले चार घंटे लंबे आॅपरेशन में डॉक्टरों ने उसके पेट से नाखून, प्लास्टिक, मार्बल समेत बाकी तरीके के कचरों को बाहर निकाला। यह जानकारी ट्रस्ट के प्रेसिडेंट रवि दुबे ने दी है। डॉक्टरों ने प्री-मैच्योर डिलिवरी कराने की भी कोशिश की। रवि दुबे ने बताया कि गाय के पेट में उसके बछड़े को बढ़ने के लिए पूरी जगह नहीं मिली थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। तीन दिनों के बाद खुद गाय भी मर गई। दुबे ने कहा, ”13 साल के मेरे अनुभव में यह किसी भी गाय के पेट से निकला सबसे अधिक कचरा है। हमने कचरे को उसके पेट से बाहर निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा ली। इससे पहले भी ट्रस्ट कई गायों की सर्जरी कर कचरे को निकाल चुका है। हालांकि, पिछली बार उसे सबसे ज्यादा कचरा मिला था, वह 50 किलो था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...