Google Analytics Meta Pixel आजादी के 73 साल बाद इन चार गांवों में पहुंची बिजली - Ekhabri.com

आजादी के 73 साल बाद इन चार गांवों में पहुंची बिजली

जम्मू। इसे बिडंवना ही कहेंगे कि आजादी 73  साल बाद इस गांव में लोगों को बिजली मिली। आखिर क्या कारण है कि इस गांव को इतने साल तक बिजली का इंतजाीर करना पड़ा। इसे सरकारी तंत्र की नाकामी कहें या यहां की भौगोलिग स्थिति इतनी कठिन है कि यहां इतने साल बाद बिजली पहुंच पाई। हम बात कर रहे हैं किश्तवाड़ जिले में चिनाब दरिया के किनारे बसे चार गांवों की। यहां के लोग आज से नई जिंदगी जीने लगे हैं। आजादी के 73 साल बाद इनके घरों में नई रोशनी आई है। सोमवार को जब बिजली का स्विच दबाया गया तो बल्ब ही रोशन नहीं हुए, बल्कि सुनहरे भविष्य के सपने के साथ चेहरे भी खिल उठे। बिजली विभाग के अथक प्रयास से इन गांवों को ग्रिड से जोड़ दिया गया है। जम्मू कश्मीर समेत देश के विभिन्न हिस्सों को रोशन करने वाली बिजली के उत्पादन का चिनाब दरिया एक बड़ा स्रोत है। किश्तवाड़ जिले में ही दुलहस्ती पनबिजली परियोजना है। इसके अलावा 850 मेगावाट की रतले परियोजना पर भी अगले कुछ दिनों में काम शुरू हो जाएगा। चिनाब दरिया पर ही बगलियार, सावलकोट और सलाल परियोजना भी है। इसके बावजूद जिले के गांव बिजली से महरूम थे।
ये हैं चार गांव
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के छातरु तहसील के पेठगाम, बुनगाम, चिनाब डिंडू और वतसार गांव की भौगोलिक परिस्थितियां अत्यंत कठिन हैं। यह चारों गांव साल में पांच से छह माह तक बर्फ से ढके रहते हैं। किश्तवाड़ के जिला उपायुक्त अशोक शर्मा ने सोमवार को स्थानीय लोगों की मौजूदगी में बिजली का स्विच दबाकर इन गांवों को सौ फीसद रोशन कर दिया।
उपराज्यपाल के पास पहुंचे थे ग्रामीण
गांवों के लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी। हालांकि, इन गांवों में बीते कुछ सालों से जेनरेटर सेट के जरिए रात में चंद घंटों के लिए बिजली दी जा रही थी, लेकिन ग्रिड के जरिए अब बिजली मिली है। इस साल की शुरुआत में डोडा जिले के गनौरी-टैंटा गांव में बिजली पहुंचाई गई है, जबकि बीते साल कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के साथ सटे गांव में ग्रिड से बिजली आपूॢत सुनिश्चित बनाई गई है।
ग्रामीणों को अब नहीं जलानी पड़ेगी लालटेन
वतसार गांव के युवा अजय ने इसके लिए केंद्र और जम्मू कश्मीर प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे गांव में सही मायनों में बिजली पहुंची है। अब यहां दिन-रात बिजली मिलेगी। पहले हम जेनरेटर पर निर्भर थे, वह भी कुछ घंटों के लिए। बाकी रात लालटेन के सहारे रहती थी। अब लालटेन नहीं जलानी पड़ेगी।
घर ही नहीं, भविष्य भी होगा रोशन
बुनगाम के अख्तर ने कहा कि ग्रिड की बिजली से सिर्फ हमारे घर ही रोशन नहीं होंगे, बल्कि हमारा भविष्य भी रोशन होगा। हमारे बच्चे सिर्फ अब तक सिर्फ दिन के उजाले में ही पढ़ सकते थे, लेकिन अब रात के एकांत में भी अध्ययन कर सकेंगे। असुविधाओं के चलते गांव के कई बच्चे किश्तवाड़, डोडा और जम्मू में पढ़ाई करने गए हैं। अब यहां भी तरक्की और खुशहाली होगी। जेनरेटर से यहां शोर भी बहुत होता था, धुआं भी खूब निकलता था, अब इससे भी निजात मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...