Google Analytics Meta Pixel नक्सली हमले में बढ़ी मौतों की संख्या: 5 जवान शहीद - Ekhabri.com

नक्सली हमले में बढ़ी मौतों की संख्या: 5 जवान शहीद

रायपुर/नारायणपुर। नारायणपुर में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 5 हो गयी है। शहीद जवानों में 2 प्रधान आरक्षक, एक आरक्षक, एक सहायक आरक्षक और एक चालक आरक्षक शामिल हैं। बलास्ट के दौरान मौके पर ही चालक आरक्षक सहित तीन जवान शहीद हो गये थे। बाद में दो और जवान भी शहीद हो गये। इस घटना में 3 जवान अभी भी बेहद गंभीर हैं, जिन्हें नारायणपुर से रायपुर चौपर से लाया जा रहा है। अब से कुछ देर पहले नक्सल आपरेशन के डीजी अशोक जुनेजा ने पत्रकारों से बात करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी। डीजी अशोक जुनेजा के मुताबिक ब्लास्ट शाम करीब सवा चार बजे के आसपास उस वक्त हुई, जब जवान बस में सवार होकर नारायणपुर अपने बेस कैंप लौट रहे थे। बस के सामने के हिस्से में ब्लास्ट हुआ है, इसकी वजह से आगे बैठे जवान इसमें शहीद हुए।
नक्सल डीजी के मुताबिक नक्सलियों की बड़ी संख्या में जमावड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी की टीम को आपरेशन के लिए भेजा गया था, दो दिन तक जंगल में रहने के बाद डीआरजी के जवान आज सुरक्षित वापस लौट आये थे। जहां से शाम करीब सवा चार बजे वो सभी नारायणपुर अपने बेस कैंप लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया पर एक के बाद एक तीन ब्लास्ट हुए, जिसमें कुल 5 जवान शहीद हो गये हैं। 3 जवान की हालत बेहद गंभीर हैं, जिन्हें नारायणपुर से एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।
डीजीपी-नक्सल डीजी कल जायेंगे घटनास्थल
लंबे समय बाद ऐसी घटना हुई है, लिहाजा पुलिस महकमा इसे काफी गंभीरता से ले रहा है। डीजीपी डीएम अवस्थी, नक्सल डीजी अशोक जुनेजा सहित कुछ और शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। नक्सल डीजी अशोक जुनेजा के मुताबिक रोड ओपनिंग भी बस को रवाना करने से पहले करायी गयी थी, वहीं डीप माइन भी किया गया था, इसके बावजूद ये घटना हुई है। इस मामले की जांच की जायेगी।
दो दिन से जंगल में थे जवान
22 मार्च को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दंतेवाड़ा के बोदली और नारायणपुर के कड़ेमेटा से फोर्स रवाना की गयी थी। नारायणपुर के 90 जवान आपरेशन के लिए निकले थे। आज दोपहर करीब सवा बजे जवान कड़ेमेटा कैंप लौटे थे। जवान कैंप से नारायणपुर मुख्यालय के लिए लौट रहे थे। शाम करीब सवा चार बजे जैसे ही बस कड़ेनार व कन्हारगांव के बीच पहुंची, कड़ेनार कैंप से करीब 3 किलोमीटर दूर मरोड़ा गांव के पास नक्सलियों ने डीआरजी जवानों को लेकर जा रही बस को ब्लास्ट से उड़ा दिया। बलास्ट के बाद बस एक गड्ढे में गिर गयी।
ये जवान हुए हैं शहीद
इस हमले में 5 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें 2 प्रधान आरक्षक, एक आरक्षक, एक चालक आरक्षक और एक सहायक आरक्षक शामिल है। प्रधान आरक्षक पवन मंडावी (बहीगांव) और जयलाल उईके (कसावाही), आरक्षक सेवक सलाम (कांकेर), आरक्षक चालक करन देहारी (अंतागढ़) व सहायक आरक्षक विजय पटेल (नारायणपुर) सहित 5 जवान शहीद हो गये हैं। इस हमले में 9 जवान घायल हुए हैं। 3 गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर लाया जा रहा है। बस जिला पुलिस बल की बतायी जा रही है। ब्लास्ट के वक्त बस में 27 जवान सवार थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...