Google Analytics Meta Pixel शासन की योजनाओं का निचले स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करने प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए कड़े निर्देश - Ekhabri.com

शासन की योजनाओं का निचले स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करने प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए कड़े निर्देश

० देर रात तक चली बैठक में शासन की मंशानुरूप योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन करने निर्देशित किया

रायपुर।प्रदेश के शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार 11 मार्च की देर रात कांकेर में जिला स्तर के अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने और शासन की मंशानुरूप निचले स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे किसी भी योजना के क्रियान्वयन से पहले व्यवस्थित रणनीति तैयार कर लें ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ लेने से वंचित ना रह जाए। साथ ही यह भी कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के नई सरकार से जनता को बहुत सी आकांक्षाएं एवं उम्मीदें हैं और जनता के उम्मीदों के अनुरूप पिछले तीन महीने में ही हमारी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

जिले के प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति और प्रथम किश्त जारी किए जाने उपरांत भी निर्माण के लिए शेष बचे 9207 प्रकरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस माह के अंत तक सभी कार्य प्रारंभ कराने जिला पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया। इसी तरह वर्ष 2014-15 और 2015-16 में किसानों को जारी की गई प्रोत्साहन की बकाया राशि का किसानों को भुगतान 20 मार्च तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने जलजीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देशित किया कि योजना के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले आवश्यक सर्वे करें। वहीं क्रेडा के तहत लगने वाले सोलर पैनल्स के लिए दोनों विभागों को समन्वय के साथ कार्य निष्पादित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि जब तक शत प्रतिशत घरों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होती, ठेकेदारों को पूर्ण राशि का भुगतान नहीं करें। इसी प्रकार महतारी वंदन योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण की जानकारी ली और कहा कि कोई भी पात्र बहनें इस योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे। खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1526 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन दिलाने अभियान चलाने और गैस एजेंसी के संचालकों की लगातार समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने नंदनमारा पुल आगामी बारिश के सीजन से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Read Also  17 साल की कोशिश के बाद भी यह शख्स नहीं सीख पाया ड्राइविंग

जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने बनाएं कार्ययोजना –
प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने बैठक में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि फलोत्पादन के क्षेत्र में कांकेर जिले को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने लिची अथवा सीता फल के बंपर उत्पादन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से नर्सरी, किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रोत्साहित करने व जैविक खेती पर जोर देने की बात कही। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्मार्ट क्लासेस की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। इसी तरह जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, आदिवासी विकास विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, जिला पंचायत कांकेर के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव सहित जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला एवं सर्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *