Google Analytics Meta Pixel नाबालिग को बहला-फुसलाकर शरीरिक संबंध बनाए फिर छोड़कर भागा - Ekhabri.com

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शरीरिक संबंध बनाए फिर छोड़कर भागा

कवर्धा। नाबालिग को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाकर पुणे महाराष्ट्र में शादी कर बेमेतरा के किराए के मकान में छोड़कर फरार होने वाले आरोपी को पिपरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के माता-पिता के द्वारा आरोपी के भाग जाने के बाद पीडि़ता को अपने घर लाकर दूसरी जाति की है, हमारे घर से कहीं चली जा कहकर प्रताडि़त करने वाले आरोपी के माता पिता को भी पिपरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पी.आर. कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक आजाक बी. आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक मूलचंद पटले के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गांव गांव में चौपाल लगाकर आम लोगों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक कर रही है, तथा अपराधों में अंकुश लगाने अभियान चलाकर लगातार उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में प्रार्थिया द्वारा थाना पिपरिया आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 में जब प्रार्थिया नाबालिग थी तभी गांव में ही रहने वाला आरोपी विकास यादव के द्वारा मुझे भला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने घर लाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा मुझे अपने घर में एक माह रखने के बाद आरोपी के माता पिता के द्वारा विकास यादव एवं मुझे पुणे महाराष्ट्र काम करने भेज दिया। विकास पुणे में मुझसे शादी कर अपनी पत्नी बनाकर करीबन 9 माह पुणे में रहा जहां विकास मेरे साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों बाद विकास मुझे साथ में लाकर बेमेतरा के किराए के मकान में रहने लगा। जहां हम दोनों को देखने के लिए विकास के पिता लाला राम यादव एवं माता धनेशरिन बाई यादव बेमेतरा आते रहते थे। जब मैं बालिक हो गई तो विकास के माता-पिता मुझे अपने घर चली जा तू दूसरे जाति की है किसी और से शादी कर ले कहकर ताना मारते रहते थे तथा विकास को इसे छोड़ कर भाग जा कहकर बार-बार कहते थे। 1 जनवरी 2021 को अचानक विकास मुझे बिना बताए बेमेतरा के किराए के मकान में छोड़कर कहीं चला गया तब मैं विकास के पिता से बात कर इसकी सूचना दी तब उन्होंने मुझे बेमेतरा किराए के मकान को छुड़वा कर अपने साथ अपने घर ग्राम मीरमिट्टी में लाकर रखा। कुछ दिन बाद मुझे दूसरे जाति की है, कहकर प्रताडि़त करने से अपने मायके चली जाएगी यह सोच कर अपने लड़के को भड़का कर कहीं भगा कर मुझे अपने घर लाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 76/ 2021, धारा 363, 366क, 376 (2)(हृ) ,493 भादवि, 4 पॉस्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद पटले के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराया गया तथा वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी कर विकास यादव पिता लालाराम यादव उम्र 22 साल, लालाराम यादव पिता डूंगरु यादव उम्र 45 साल, धनेशरिन बाई यादव उम्र 42 साल साकीनान ग्राम मिरमिट्टी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...