Google Analytics Meta Pixel इस पावन नगरी में महंत की सिर कुचलकर हत्या,यहां मिला शव - Ekhabri.com

इस पावन नगरी में महंत की सिर कुचलकर हत्या,यहां मिला शव

अयोध्या। यूपी में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। रोजाना नए अपराध सामने आ रहे हैं, कभी लूट, कभी डकैती और दुष्कर्म के मामले तो यूपी में आम हो चले हैं। अब यूपी की पावन नगरी अयोध्या में एक महंत की हत्या कर दी गई। महंत का शव गौशाला में पड़ा मिला। जानकारी मिली है कि अयोध्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु महंत कन्हैया दास की रात में सोते समय ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात से सनसनी फैल गई। उनका शव चरणपादुका मंदिर की गौशाला में पाया गया है। वह बसंतिया पट्टी से जुड़े गुलचमन बाग के महंत थे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु एकत्र हो गए। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि जिले की कोतवाली रायगंज क्षेत्र स्थित चरण पादुका मंदिर की गौशाला में महंत सोए हुए थे तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
जमीन व मकान को लेकर चल रहा था विवाद
मृत महंत के गुरुभाई रामानुजदास चेला रामबरन दास ने आरोप लगाया है कि कन्हैया दास हनुमानगढ़ी मंदिर के पास स्थित गुलशन बाग में भोजन के उपरांत चरण पादुका मंदिर में स्थित गौशाला में सो रहे थे जहां उनकी हत्या कर दी गई। उनका जमीन व मकान को लेकर गोलू दास उर्फ शशिकांत दास से मुकदमा चल रहा था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजय पाल सिंह के मुताबिक, आरोप के आधार पर गोलू दास को हिरासत में ले लिया गया है फिलहाल अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...