Google Analytics Meta Pixel दो गोली लगने के बाद भी बहादुर जवान चेहरे पर बुलंद हौसलों की मुस्कान - Ekhabri.com

दो गोली लगने के बाद भी बहादुर जवान चेहरे पर बुलंद हौसलों की मुस्कान

छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में लगी थी गोली, प्रतापगढ़ के लाल के लिए लोग कर रहे प्रार्थना
रायपुर। शनिवार को बीजापुर कमें हुआ नक्सली हमले में २३ जवान शहीद हो गए थे और कई जवान अभी भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वहीं कल गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर के अस्पतालों में पहुंच जवानों का हालचाल जाना। इसी दौरान एक तस्वीर सामने आई जिसने जवानों की बहादुरी के साथ उनके संयम की झलक भी देखी गई। एक जवान की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें जवान मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां हमें जरा सी खरोंच लगने पर ही हम दर्द से कहार उठते हैं वहीं दो गोली सीने पर झेलने के बाद भी जवान के हौंसले बुलंद हैं। ज्ञात हो कि नक्सली हमले में दो गोली लगने के बाद भी लालगंज के रहने वाले डिप्टी कमाडेंट संदीप द्विवेदी ने जिंदगी की जंग जीत ली। अस्पताल में सफल आपरेशन होने के बाद परिवारीजनों व रिश्तेदारों के चेहरे पर प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। वह वर्तमान में सीआरपीएफ में तैनात है और छत्तीसगढ़ में विशेष ड्यूटी पर गए थे। अस्पताल पहुंचकर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी सेहत का हाल चाल पूछा है। बेल्हा के लाल के ठीक होने की प्रार्थना हर कोई कर रहा है। लालगंज के तहसील रोड स्थित मकान में संदीप द्विवेदी सीआरपीएफ में डिप्टी कमाडेंट के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग असम के गुवाहाटी में है। बीते 22 मार्च को एक माह के लिए वह छत्तीसगढ़ में विशेष ड्यूटी पर गए थे। दो दिन पहले नक्सली हमले में ड्यूटी के दौरान डिप्टी कमाडेंट संदीप द्विवेदी को दो गोली लगी। दोनों गोली उनकी बांह व कलाई को चीरती हुई निकल गई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल डिप्टी कमाडेंट संदीप द्विवेदी को आनन फानन में छत्तीसगढ़ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक देख लालगंज में परिजन व रिश्तेदार परेशान हो गए। बेल्हा के लाल संदीप के लिए हर कोई प्रार्थना करने लगा। रविवार की रात में ही डिप्टी कमाडेंट को लगी गोली डाक्टरों ने आपरेशन कर निकाली। सोमवार को सफल आपरेशन होने के साथ जिंदगी की जंग जीतने की जानकारी मिली तो रिश्तेदारों के चेहरे खिल उठे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...