Google Analytics Meta Pixel  रायपुर में आज से लॉकडाउन, कई शहरों में नाइट कफ्र्यू जारी - Ekhabri.com

 रायपुर में आज से लॉकडाउन, कई शहरों में नाइट कफ्र्यू जारी

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बनाते जा रहा है और एक बार फिर से दहशत का माहौल पैदा कर रहा है। देश में कोरोना के नए मामले लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक दर्ज किए गए। वल्र्डोमीटर के मुताबिक, गुरुवार रात तक 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 31 हजार 787 नए मामले मिले, जो महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। देशभर में कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए इस सप्ताह के अंत में अधिकतर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि त्योहारों से पहले खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ न जुट जाए, जिससे कोरोना के प्रसार का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। नवरात्रि, उगादि, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, आदि के आगामी त्योहारों से पहले पिछले सप्ताहांत में कई शहरी क्षेत्रों को बंद कर दिया जाएगा। वहीं, अप्रैल के मध्य में जारी महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर पहुंच सकती है, इसे देखते हुए एहतियातन सरकारें सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो रही हैं। स्थानीय प्रतिबंध, मिनी लॉकडाउन, नाइट कफ्र्यू पहले ही मार्च से शुरू हो गए हैं, लेकिन भारत ने दैनिक कोरोना के मामलों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में लॉकडाउन के तहत आने वाले शहरों की सूची लंबी होती जा रही है। हालांकि, पूर्वोत्तर राज्य दूसरी लहर से अछूते साबित हुए हैं और स्थानीय प्रतिबंध से मुक्त हैं। हर दिन कोरोना के नए रिकॉर्ड को देखते हुए किन शहरों में आज से क्या-कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं और कहां पर पहले सख्त नियम लागू हैं, आप भी जान लें।
इन शहरों आज से सख्त प्रतिबंध
महाराष्ट्र
आज रात आठ बजे से मुंबई, पुणे, नागपुर और महाराष्ट्र के सभी शहरों और जिलों में सोमवार सुबह सात बजे तक के लिए सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। इन जगहों पर सोमवार तक रात्रि कफ्र्यू के अलावा सप्ताहांत लॉकडाउन भी लागू रहेगा। यह इस साल का पहला सप्ताहांत है जब राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा। यहां आवश्यक सेवाओं के अलावा किसी भी आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुंबई प्राधिकरण ने शहर के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के रायपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसकी सीमाएं नौ से 19 अप्रैल को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक सील रहेंगी। इन 10 दिनों के लिए केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी और परीक्षा में बैठने वाले छात्र प्रतिबंधों से परे होंगे। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी, साथ ही निजी कार्यालय और बैंक के कार्यालय बंद रहेंगे। इधर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पहले ही नौ दिनों का सख्त लॉकडाउन लागू है जो छह अप्रैल से शुरू हुआ था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...