युवा हमारी ताकत हैं,उन्हें सही दिशा व अवसर देने की जरूरत:- भूपेश
शहीद स्मारक भवन में चल रहा कार्यक्रम
गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को राजधानी के शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यंहा ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विधायक देवेन्द्र यादव, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में दो पुस्तकों का विमोचन भी किया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा-दुनिया में सारा परिवर्तन युवाओं ने किया है। गांधी जी ने कर्म और श्रम का सम्मान किया ,इसे उनकी आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ से समझा जा सकता है। स्वावलंबी बने,हमारी ऋषि परम्परा और गांधी जी की यही सीख है।
उन्होंने ऐसे कामों को भी सम्मान दिलाया जो कभी घृणित समझे जाते थे। युवा हमारी ताकत हैं,उन्हें सही दिशा और अवसर देने की जरूरत है। इसके लिए सामूहिक और संगठित प्रयास की जरूरत है।
– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम में आशीष सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘सोनाखान 1857’ और आमिर हाशमी द्वारा लिखित पुस्तक ‘जोहार गांधी’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे देखें लाइव
🕙 सुबह 11:00 बजे गांधी,युवा और नए भारत की चुनौतियां कार्यक्रम, शहीद स्मारक भवन सभागार
🕝 12:10 PM बजे महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क योजना का शुभारंभ कार्यक्रम
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...