Google Analytics Meta Pixel निलंबित एपीआइ सचिन वाझे से वसूली करवाते थे महाराष्ट्र के दो मंत्री - Ekhabri.com

निलंबित एपीआइ सचिन वाझे से वसूली करवाते थे महाराष्ट्र के दो मंत्री

महाराष्ट्र में नाजायज वसूली के मामले में अब परत दर परत खुलने लगी है। अनिल देशमुख के बाद अब महाराष्ट्र सरकार के एक और मंत्री अनिल परब पर भी वसूली कराने का आरोप लगा है। इस रैकेट में उप मुख्य मंत्री अजीत पवार के एक करीबी का नाम भी सामने आया है। इसका खुलासा खुद मामले के आरोपी निलंबित एपीआइ सचिन वाझे ने की है।

अंटीलिया मामले और मनसुख हिरेन हत्याकांड में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के निलंबित एपीआइ सचिन वाझे ने एनआइए कोर्ट को पत्र लिखकर बताया कि उससे अनिल देशमुख के अलावा शिवसेना कोटे के परिवहन मंत्री अनिल परब भी वसूली करवाते थे। अनिल देशमुख जहां बार एवं रेस्टोरेंट्स से वसूली करने को कहते थे, वहीं अनिल परब ने मुंबई महानगरपालिका के ठेकेदारों से वसूली करने को कहा था। इतना ही नहीं डिप्टी सीएम अजीत पवार के परिचित ने गुटखा कारोबारियों से वसूली के लिए मुझे इस्तेमाल करने की कोशिश की। वाझे के इस पत्र से पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख पर लगाए गए आरोपों की भी पुष्टि होती दिख रही है।

विशेष एनआइए अदालत को लिखे हस्तलिखित पत्र में वाझे ने बड़ा धमाका करते हुए कहा कि छह जून, 2020 को उसका निलंबन समाप्त होने के कुछ ही दिन बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उसे नागपुर से फोन करके कहा कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार उसे फिर से निलंबित कराना चाहते हैं। यदि वह उन्हें दो करोड़ रुपए दे,  तो वे शरद पवार को समझाएंगे।

वाझे के अनुसार दो करोड़ रुपए दे पाने में असमर्थता जाहिर करने पर देशमुख ने कहा कि बाद में दे देना। जनवरी 2021 में देशमुख ने फिर उसे अपने बंगले ज्ञानेश्वरी पर बुलाया और कहा कि मुंबई में 1650 बार एवं रेस्टोरेंट्स हैं। इन सबसे हर महीने तीन से साढ़े तीन लाख रुपए हमारे लिए वसूल करो।

Read Also  कृषि केंद्रों में कार्रवाई जारी,दो दुकान सील दो को नोटिस जारी

वाझे ने इसका प्रतिवाद करते हुए कहा कि मुंबई में 200 से ज्यादा बार नहीं हैं, और इतने पैसे वसूल नहीं किए जा सकते। क्योंकि ये मेरी क्षमता से बाहर है। गृहमंत्री के कक्ष से बाहर निकलने पर उनके निजी सचिव कुंदन ने भी पैसे वसूलने पर जोर दिया।

वाझे के अनुसार उसने वहां से लौटकर ये बातें पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को बताई थीं और आशंका जताई थी कि ऐसा न करने पर मुझे जल्दी ही किसी झूठे मामले में फंसाया जा सकता है। इस पर सिंह ने मेरा हौसला बढ़ाते हुए कोई गलत काम न करने की सलाह दी थी।

वाझे ने शिवसेना कोटे के परिवहन मंत्री अनिल परब पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने भी उसे अपने सरकारी बंगले पर बुलाकर सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर ध्यान देने को कहा था। परब चाहते थे कि वाझे भिंडी बाजार में इमारतों का निर्माण करवा रहे इस ट्रस्ट के ट्रस्टियों को उनके पास लेकर आए,  ताकि वे उनसे लेनदेन की बात कर सकें। परब ने वाझे को मुंबई महानगरपालिका के ठेकेदारों से भी 50-50 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था।

वाझे ने अपने पत्र में नवंबर 2020 की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि एक दिन उसके पास दर्शन घोड़वत नामक व्यक्ति आया। उसने खुद को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का करीबी बताते हुए महाराष्ट्र में चल रहे अवैध गुटखा कारोबार की जानकारी दी। वह चाहता था कि मैं गुटखा कारोबारियों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली करूं। मेरे मना करने पर घोड़वत ने मुझे धमकाया था कि वसूली न करने पर मैं अपनी कुर्सी से हाथ धो सकता हूं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...