रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
पद्मश्री अनुज शर्मा ने ट्वीट में लिखा कि “लो हम भी कोरोना पॉजिटिव हो गए, पर हम सोच में पॉजिटिव रहेंगे, सेहत का ख्याल रखेंगे और कोरोना को हराएंगे”। उन्होंने लोगो से भी अपील की कि आप सब भी लॉकडाउन का पूरा पालन करें घर पर रहें, खुद को सुरक्षित रखें। हम सब मिलकर जीतेंगे, कोरोना हारेगा ‘देश जीतेगा।










