महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 105 लोगों की मौत हुई है. इस दौरान कोरोना के 2190 नए मामले भी सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 1897 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्य में मरीजों की संख्या 56 हजार 998 हो गई है. इसमें से 37 हजार 125 एक्टिव केस हैं. 17 हजार 918 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.
आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1044 नए केस सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में कोरोना के कुल 34 हजार 018 केस हो गए हैं और 1097 लोग दम तोड़ चुके हैं. अब तक 8 हजार 408 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. मुंबई में कोरोना के 24 हजार 507 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र में कोरोना का रिकवरी रेट 31.5 फीसदी है. फिलहाल 5 लाख 82701 लोग होम क्वारनटीन हैं और 37 हजार 761 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारनटीन हैं.
इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2091 नए केस सामने आए थे और 97 लोगों की मौत हुई थी. जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है. मुंबई में 1002 नए केस सामने आए थे और 39 लोगों ने दम तोड़ा था.
महाराष्ट्र पुलिस में बढ़ रहे कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं. राज्य में बीते 24 घंटे में 75 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. राज्य में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 1,964 हो गई है. राज्य में कोरोना से ठीक हुए पुलिसकर्मियों की संख्या 849 हो गई है. महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1,095 है. महाराष्ट्र पुलिस के कुल 223 पुलिस अधिकारी और 1,741 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं.
देश में भी तेजी से बढ़ रहे हैं मामले
देश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मरीजों का आंकड़ा 1.51 लाख के पार पहुंच गया है. अब तक 4 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा 64 हजार से अधिक है. देश में 83 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...