नई दिल्लीः कोरोना को लेकर कैबिनेट सचिव राजीव गाबा आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और प्रमुख स्वास्थ्य सचिवों के साथ सुबह 11:30 बजे बैठक करेंगे. ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी. इस बैठक में अनेक राज्यों के निगम कमिशनरों को भी शामिल होने को कहा गया है. ये पहली बार होगा कि कैबिनेट बैठक में राज्यों के निगम कमिशनरों को भी शामिल किया जा रहा है.
ध्यान रहे कि 31 मई को लॉकडाउन 4 खत्म होना है और साथ ही प्रधानमंत्री को 31 मई को मन की बात भी करनी है. ऐसे में कैबिनेट सचिव की यह बैठक खासी अहम मानी जा रही है. इस बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ये जानेंगे कि उनके यहां कोविड-19 के मरीजों की क्या हालत है. इसके अलावा राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर क्या सोच है और वो इसे बढ़ाना चाहते हैं या नहीं, इस पर अहम चर्चा होगी.
17 मई को भी कैबिनेट सचिव ने की थी बैठक
इससे पहले 17 मई को कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा की थी. इस दौरान राज्यों को ट्रेनों को चलाने की अनुमति देने से जुड़ी चर्चा हुई थी और कोरोना के संकट को लेकर राज्यों के किए जा रहे प्रयासों पर समीक्षा की गई थी.
लॉकडाउन-5 पर होगी अहम चर्चा
देश में लॉकडाउन 4 चल रहा है जिसकी अवधि 31 मई तक है और अब सबके मन में सवाल है कि क्या लॉकडाउन 5 को लागू किया जाएगा. इसी को लेकर कैबिनेट सचिव आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों के साथ बैठक में अहम चर्चा करने वाले हैं.
राजीव गाबा ने इस कोरोना संकटकाल में समय-समय पर राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की हैं और उनसे स्थिति की पूरी जानकारी ली है. 17 मई को की गई बैठक में भी राज्यों के सचिवों के साथ कोरोना से निपटने के उपायों पर चर्चा की थी और केंद्र सरकार की गाइडलाइंस का पालन ठीक से करने के निर्देश दिए थे.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...