Google Analytics Meta Pixel दस्त और बुखार से बच्ची की मौत, कोरोना के डर से समय पर नहीं हो पाया उपचार - Ekhabri.com

दस्त और बुखार से बच्ची की मौत, कोरोना के डर से समय पर नहीं हो पाया उपचार

भिलाई। कोरोना का खौफ लोगों में इस कदर व्याप्त है कि वे अब एक दूसरे की मदद करने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में एक बच्ची की उपचार के अभाव में जान चली गई। दुर्ग जिले में सरकारी सिस्टम की लचर व्यवस्था ने 2 माह की बच्ची रूही की जान ले ली। जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती इस बच्ची को बुखार और दस्त की शिकायत थी। अस्पताल की प्रारंभिक जांच में डाक्टरों ने कोरोना जांच कर रिपोर्ट को पॉजिटिव बताया। इलाज के बाद स्थिति न सुधरने के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। यहां परिजन दर-दर भटकते रहे। इस बीच बच्ची ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया। परिजन जब बच्ची का अंतिम संस्कार करके वापस घर लौटे तब करीब 4 घंटे बाद मोबाइल पर रिपोर्ट निगेटिव आई। यहां सिस्टम की एक और खामी कि रिपोर्ट में 2 माह की बच्ची की उम्र 20 वर्ष बताई गई।
जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही
दुर्ग जिला अस्पताल में 2 माह की बच्ची का सही ढंग से इलाज नहीं हो पाया। शांति नगर, भिलाई की इस बच्ची के इलाज के बाद स्थिति न सुधरने और बच्चों के लिए वेंटिलेटर न होने के कारण रायपुर के जिला अस्पताल पंडरी में रेफर किया गया। लेकिन जब बच्ची के परिजन वहां पहुंचे तो अस्पताल की पर्ची पर कोविड पॉजिटिव लिखा था। पंडरी अस्पताल ने यह कहते हुए बच्ची को भर्ती करने से मना कर दिया कि यह कोविड का अस्पताल नहीं है। बच्ची को मेकाहारा अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।
मेकाहारा में भी नहीं मिला इलाज
बच्ची के परिजन मेकाहारा अस्पताल पहुंचे तो वहां पर उन्हें ऐप के माध्यम से बेड को देखने की सलाह दी गई। दरअसल बच्ची को 25 अप्रैल दोपहर के समय बुखार आया। निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे इलाज करके दवाई दे दी गई। लेकिन शाम को फिर बच्ची को बुखार आया। रात होने से उसे जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। रात 11.30 बजे बच्ची को कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया। फिर 26 अप्रैल तड़के 3 बजे रायपुर रेफर कर दिया गया। सुबह 5.15 बजे रायपुर जिला अस्पताल पंडरी पहुंचे। वहां उन्हें मेकाहारा जाने की सलाह दी गई। सुबह 6 बजे वे मेकाहारा पहुंचे। रिपोर्ट दिखाई। लेकिन अस्पताल में भी बच्ची की रिपोर्ट देखने में ही 6.15 बज गए। तब तक बच्ची ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...