Google Analytics Meta Pixel पश्चिम बंगाल में हिंसा का विरोध: देशभर में प्रदर्शन, रायपुर में भाजपा नेता घर में बैठे धरने पर - Ekhabri.com

पश्चिम बंगाल में हिंसा का विरोध: देशभर में प्रदर्शन, रायपुर में भाजपा नेता घर में बैठे धरने पर

रायपुर। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं के नुकसान के खिलाफ भाजपा ने देश भर में आज धरना शुरू किया। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की वजह से भाजपा के सीनियर नेता अपने घरों के सामने धरने पर बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा, जो बंगाल में हो रहा है लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने हिंसा को तत्काल खत्म कर कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग की। रमन सिंह ने कहा, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद के तीन दिन में लोकतंत्र के इतिहास को कलंकित करने वाली हिंसा को पूरे देश ने देखा है। महिलाओं को घसीटकर घर से बाहर निकाला जा रहा है। युवकों की पीट-पीटकर हत्या हो रही है। उनके घरों को नष्ट किया जा रहा है। भाजपा के कार्यालय को आग लगाया जा रहा है। यह एक जगह की बात नहीं है। पूरे पश्चिम बंगाल के गांव-गांव में यह किस्सा दोहराया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सत्ता के मद में चूर ममता बनर्जी के गुंडे उनके इशारे पर जिस तरह का आतंक मचा रहे हैं। ऐसा प्रजातंत्र के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। रमन सिंह के निवास पर भाजपा सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी धरने पर बैठे थे। भाजपा का यह धरना शाम 5 बजे तक चलना है।
हिंसा खत्म करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
भाजपा नेताओं ने कहा, वे लोग पश्चिम बंगाल में हिंसा खत्म करने और हत्या, मारपीट, आगजनी में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा, जो लोग हिंसा में शामिल हैं, उनके नाम आइडेंटीफाई हैं। उनके ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई हो।
बृजमोहन अग्रवाल ने की फांसी की मांग
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के शंकर नगर स्थित बंगले के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकतार्ओं पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया। उन्होंने हिंसा में शामिल लोगों को फांसी देने की मांग की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...