Google Analytics Meta Pixel 24 कोरोना पाजीटिव मरीज आगरा के कोविड केयर सेंटर से भागे - Ekhabri.com

24 कोरोना पाजीटिव मरीज आगरा के कोविड केयर सेंटर से भागे

उत्‍तर प्रदेश के आगरा कुरूगवां कोविड सेंटर से 24 कोरोना संक्रमित मरीज भाग गए। इससे प्रशासन और इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम कोरोना मरीजों की तलाश में जुट गई है। घटना के पुलिस गांव के आसपास तैनात कर दी गई है। इसके अलावा उनके संभावित स्थानों पर छिपे रहने की दबिश भी दी जा रही है। गांव वालों और आसपास वालों को डर है कि इनके भागने से संक्रमण फैलने की संभावना है।

मरीजों का कहना था कि वे आगरा के अस्पतालों में नहीं जाएंगे। उनका यहीं उपचार करो। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है। संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। देर रात तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस गांव में डेरा जमाए रही। गांव कुरुगवां की आबादी करीब पांच हजार है। पंचायत चुनाव के दौरान गांव में बड़ी संख्या में बाहरी लोग आए थे। इसके बाद गांव में खांसी-जुकाम और बुखार फैल गया। 20 अप्रैल से छह मई तक यहां 14 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो दिन में सात लोगों की मौत से हाहाकार मच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव आकर लोगों की जांच कराई। इसमें 17 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनके लिए गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कोविड सेंटर बनाकर सभी को आइसोलेट कर दिया गया।

गांव के ही एमएस डॉ. धनपाल सिंह ने अपने भतीजे भानू कुशवाहा और पांच सदस्यीय युवा वॉलिंटियर टीम के साथ इलाज शुरू कर दिया था। वर्तमान और पूर्व विधायक ने दवाओं से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर और पीपीई किट भी मुहैया करा दी थीं। उसके कुछ दिन बाद जब टीम दोबारा से गांव में सैंपलिंग के लिए गई तो उसमें से दस लोग फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन लोगों का उपचार माध्यमिक स्कूल को कोविड सेंटर बनाकर किया गया।

Read Also  'बोन मेरो ट्रांसप्लांट' विषय पर बालको में उच्चस्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ फिर गांव पहुंची। उन्होंने बताया कि 27 संक्रमितों में से चार की रिपोर्ट नेगेटिव थी। जबकि, एक नए व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यानि 24 मरीज प्राथमिक विद्यालय में चारपाइयों पर थे। टीम ने उन्हें एसएन मेडिकल, जिला अस्पताल, नेमीनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज की सलाह दी थी। टीम के मुताबिक यहां ठीक इलाज नहीं हो पा रहा है। यहीं मरीजों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वे यहां चाहे मर जाएं, जमीन में गाढ़ दीजिए मगर आगरा में अस्पताल नहीं जाएंगे। यहां उन्हें सभी देख तो रहे हैं। आगरा में पता नहीं क्या होगा। कौन देखेगा…? तमाम लोगों के मरने की सूचना मिल रही है।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की पॉजिटिव मरीजों से बात हो रही थी। इतने में गांव की तरफ एंबुलेंस आती देख मरीज भाग खड़े हुए। वे धीरे-धीरे गांव की ओर निकल गए। रात तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। हालात ये हो गए हैं कि मानों कोविड पॉजिटिव मरीज भूमिगत हो गए हैं। इसकी सूचना गांव में फैलते ही लोग भी भयभीत हो गए। गांव में घूलेआम घूम रहे कोविड मरीजों से दहशत फैल गई है। मरीज कहां हैं…? खेत-खलियानों और निजी ट्यूवबेलों पर भी दिखाई नहीं दिए। देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस गांव में जमी रहीं।

ग्रामीणों के उपचार के लिए प्राथमिक विद्यालय को कोविड सेंटर बनाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को किसी ने प्राथमिक विद्यालय पर ताला डाल दिया। कोरोना पॉजिटिव की चारपाई सुनी पड़ी रहीं। ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिस के पहुंचने के बाद सेंटर पर ताला डाला गया है। इससे गांव में खुलेआम कोविड पॉजिटिव मरीज घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स यदि ग्रामीणों को समझाते तो शायद ये नौबत न आती।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...