Google Analytics Meta Pixel अब 12 से 16 हफ्ते के अंतर पर लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज - Ekhabri.com

अब 12 से 16 हफ्ते के अंतर पर लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

भारत सरकार ने कोविशील्ड की दो डोज के बीच के अंतर को छह से आठ हफ्ते से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते करने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (एनटागी) के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने सिफारिश की थी। हालांकि कोवैक्सीन की दोनों डोज के बीच अंतर में बदलाव नहीं किया गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि नए प्रमाणों,  विशेष रूप से ब्रिटेन से मिले डाटा के आधार पर कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने दोनों डोज के बीच अंतर को बढ़ाने की सिफारिश की। डॉ. एनके अरोड़ा की अध्यक्षता वाले वर्किंग ग्रुप की सिफारिश को नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल की अध्यक्षता वाले नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 ने 12 मई को स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी।

विभिन्न् राज्यों से टीके की कमी की शिकायतों के बीच सरकार के इस कदम से राहत मिलेगी। घरेलू स्तर पर टीके की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पाने के कारण्ा दिल्ली,  महाराष्ट्र,  कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई राज्यों ने विदेश से वैक्सीन खरीदने का भी फैसला किया है।

कोविशील्ड की दो डोज के बीच अंतर को दूसरी बार बढ़ाया गया है। टीकाकरण की शुरुआत में दो डोज के बीच 28 दिन का अंतर रखा गया था। मार्च में इसे बढ़ाकर छह से आठ हफ्ते कर दिया गया था।

———–

एनटागी की सिफारिशें :

-गर्भवती और स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीके के प्रभाव की जानकारी देकर टीकाकरण्ा का विकल्प दिया जाए।

Read Also  कनाडा एयरपोर्ट से 121 करोड़ के सोना से भरे कार्गो उठा ले गए चोर

-कोरोना पॉजिटिव हो चुके लोगों को ठीक होने के छह महीने बाद टीका लगाया जाए। अभी चार से आठ हफ्ते में लगाया जाता है।

-पहली डोज के बाद पॉजिटिव पाए गए लोगों को ठीक होने के चार से आठ हफ्ते बाद दूसरी डोज दी जाए।

-प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हुए लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तीन महीने बाद टीकाकरण कराना चाहिए।

-किसी अन्य बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए या आइसीयू में रहे लोगों को भी ठीक होने के चार से आठ हफ्ते बाद टीका लगाया जाए।

-कोविड टीकाकारण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट करने की कोई जरूरत नहीं है। इससे टीकाकरण केंद्र पर अनावश्यक भीड़ होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...