Google Analytics Meta Pixel गाजा पट्टी में इजरायल ने फिर किए हवाई हमले - Ekhabri.com

गाजा पट्टी में इजरायल ने फिर किए हवाई हमले

अमेरिकी दबाव के बावजूद इजरायल ने हमास के खिलाफ अभियान जारी है। गत 10 मई से छिड़े इस संघर्ष में हमास भी इजरायल पर हजारों राकेट दाग चुका है। इस्‍लामिक देशों के हमले झेल रहे इजरायल ने गाजा पट्टी में आतंकी संगठन हमास के खिलाफ फिर हवाई हमले किए। इस हमले में एक फलस्तीनी की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमास के खिलाफ अभियान बंद करने को लेकर अमेरिका समेत अपने करीबी देशों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन वह इस आतंकी संगठन को अधिकतम नुकसान पहुंचाने को लेकर अडिग हैं। वह यह साफ कर चुके हैं कि लक्ष्य हासिल होने तक अभियान जारी रहेगा। इजरायली सेना ने बताया कि गाजा के खान यूनिस और राफह इलाकों में हमास के तीन कमांडरों के घरों को निशाना बनाया गया। एक सैन्य ढांचे के साथ एक हथियार भंडार को भी निशाना बनाया गया। खान यूनिस में एक दो मंजिली इमारत को ध्वस्त कर दिया गया।

इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इस इमारत के बाहर सो रहे 11 लोग घायल हो गए। वे हमले के डर से बाहर सो रहे थे। इसके अलावा एक और घर पर हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उत्तरी गाजा में एक शरणार्थी शिविर पर भी हवाई हमला किया गया। इजरायली सेना ने बताया कि शिविर में दो भूमिगत लांचर थे। तेल अवीव पर राकेट हमले में इनका इस्तेमाल किया जाता था।

गत दस मई से अब तक इजरायल गाजा में सैकड़ों हवाई हमले कर चुका है। इनमें हमास के टनल नेटवर्क समेत ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। जबकि हमास ने इजरायली शहरों पर अब तक चार हजार से ज्यादा राकेट दाग चुका है। इस संघर्ष में अब तक 65 बच्चों और 39 महिलाओं समेत 230 फलस्तीनियों की मौत हुई है। इजरायल में 12 लोगों की जान गई है। संघर्ष के चलते करीब 58 हजार फलस्तीनियों ने पलायन किया है।

Read Also  रूस ने बनाई कैंसर की वैक्सीन, 2025 से लोगों को मुफ्त लगाए जाएंगे

उधर, अमेरिका ने बताया कि उसने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव का विरोध किया है, जिसमें इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम की मांग की गई है। इससे राष्ट्रपति जो बाइडन के संघर्ष समाप्त कराने के प्रयास बाधित हो सकते हैं। फ्रांस ने इस प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है।

हमास के एक शीर्ष कमांडर ने जल्द ही संघर्ष विराम होने की उम्मीद जताई है। हमास के सियासी दफ्तर के वरिष्ठ अधिकारी मूसा अबू मरजौक ने एक लेबनानी टीवी से कहा,  ‘मुझे लगता है कि संघर्ष विराम को लेकर चल रहे प्रयास सफल होंगे। आपसी सहमति से एक-दो दिन में संघर्ष विराम के लिए समझौता हो सकता है।” इधर, मिस्र के एक सूत्र ने बताया कि मध्यस्थ देशों की मदद से दोनों पक्षों में संघर्ष विराम को लेकर सहमति बन गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...