Google Analytics Meta Pixel चक्रवात मई में सबसे ज्यादा आते हैं, जाने क्या है इसका कारण - Ekhabri.com

चक्रवात मई में सबसे ज्यादा आते हैं, जाने क्या है इसका कारण

चक्रवात आखिर मई में ही सबसे ज्यादा क्‍यों आते हैं। यह सवाल आपके मन में जरूर उठता होगा। हाल में ही अरब सागर में उत्पन्न चक्रवात (साइक्लोन) टाक्टे ने गुजरात में कहर बरपाया। अब बंगाल की खाड़ी में पैदा होने जा रहे ‘यश” से बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचने की आशंका जताई जा रही है। पिछले साल आए सुपर साइक्लोन ‘एम्फन” से भी बंगाल को भारी क्षति पहुंची थी। 2009 में साइक्लोन ‘आइला” ने बंगाल के सुंदरवन इलाके को तहस-नहस कर दिया था।

गौरतलब यह है कि इन साइक्लोन का कनेक्शन मई से है। इसकी वजह सामने आई है कि समुद्र की सतह का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। समुद्र जितना गर्म होगा,  चक्रवात की तीव्रता उतनी ज्यादा होगी। आखिर मई में ही सबसे ज्यादा साइक्लोन क्यों आ रहे हैं?  इसके जवाब में भारतीय मौसम विभाग, कोलकाता के वरिष्ठ विज्ञानी गणेश कुमार दास ने कहा कि विश्व मौसम संगठन समेत दुनियाभर में हाल के वर्षों में जितने भी अनुसंधान हुए हैं,  उनमें एक गूढ़ बात यह सामने आई है कि समुद्रों की सतह का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यही बढ़ता तापमान साइक्लोन को ताकत प्रदान करता है। समुद्र की सतह जितनी गर्म होगी, साइक्लोन की तीव्रता उतनी ज्यादा होगी। ग्लोबल वार्मिग और जलवायु परिवर्तन के कारण्ा अरब सागर काफी गर्म हो चुका है, जिसके कारण वहां साइक्लोन की तीव्रता और आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) दोनों बढ़ रही हैं। पहले एक साल में पांच साइक्लोन आते थे, जिनमें से चार बंगाल की खाड़ी और एक अरब सागर में उत्पन्न् होता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लगभग समान तौर पर साइक्लोन उत्पन्न् हो रहे हैं। दक्षिण चीन सागर की तरफ बढ़ने के साथ समुद्र की सतह की गर्माहट बढ़ती जा रही है, इसलिए वहां साइक्लोन की तीव्रता दुनिया में सबसे ज्यादा है।

Read Also  आखिरी ओवर में एक विकेट से जीता लखनऊ

दास ने बताया कि साल के तीन-चार महीने साइक्लोन के लिए काफी अनुकूल होते हैं। इनमें मई पहले नंबर पर है। साइक्लोन के लिए समुद्र की सतह का तापमान 27 डिग्री या उससे ज्यादा होना जरूरी है। मई में समुद्र काफी गर्म होता है, इसलिए उसकी सतह का तापमान भी बहुत ज्यादा रहता है।
दास ने कहा कि उत्तरी गोलार्द्ध में दक्षिणी गोलार्द्ध की तुलना में साइक्लोन ज्यादा आते हैं, क्योंकि वहां समुद्र के पानी की सतह ज्यादा गर्म है। उत्तरी गोलार्द्ध में दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा आबादी और उद्योगीकरण की दर ज्यादा है। इसका भी समुद्र के तापमान पर असर पड़ता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...