चक्रवात आखिर मई में ही सबसे ज्यादा क्यों आते हैं। यह सवाल आपके मन में जरूर उठता होगा। हाल में ही अरब सागर में उत्पन्न चक्रवात (साइक्लोन) टाक्टे ने गुजरात में कहर बरपाया। अब बंगाल की खाड़ी में पैदा होने जा रहे ‘यश” से बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचने की आशंका जताई जा रही है। पिछले साल आए सुपर साइक्लोन ‘एम्फन” से भी बंगाल को भारी क्षति पहुंची थी। 2009 में साइक्लोन ‘आइला” ने बंगाल के सुंदरवन इलाके को तहस-नहस कर दिया था।
गौरतलब यह है कि इन साइक्लोन का कनेक्शन मई से है। इसकी वजह सामने आई है कि समुद्र की सतह का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। समुद्र जितना गर्म होगा, चक्रवात की तीव्रता उतनी ज्यादा होगी। आखिर मई में ही सबसे ज्यादा साइक्लोन क्यों आ रहे हैं? इसके जवाब में भारतीय मौसम विभाग, कोलकाता के वरिष्ठ विज्ञानी गणेश कुमार दास ने कहा कि विश्व मौसम संगठन समेत दुनियाभर में हाल के वर्षों में जितने भी अनुसंधान हुए हैं, उनमें एक गूढ़ बात यह सामने आई है कि समुद्रों की सतह का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यही बढ़ता तापमान साइक्लोन को ताकत प्रदान करता है। समुद्र की सतह जितनी गर्म होगी, साइक्लोन की तीव्रता उतनी ज्यादा होगी। ग्लोबल वार्मिग और जलवायु परिवर्तन के कारण्ा अरब सागर काफी गर्म हो चुका है, जिसके कारण वहां साइक्लोन की तीव्रता और आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) दोनों बढ़ रही हैं। पहले एक साल में पांच साइक्लोन आते थे, जिनमें से चार बंगाल की खाड़ी और एक अरब सागर में उत्पन्न् होता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लगभग समान तौर पर साइक्लोन उत्पन्न् हो रहे हैं। दक्षिण चीन सागर की तरफ बढ़ने के साथ समुद्र की सतह की गर्माहट बढ़ती जा रही है, इसलिए वहां साइक्लोन की तीव्रता दुनिया में सबसे ज्यादा है।
दास ने बताया कि साल के तीन-चार महीने साइक्लोन के लिए काफी अनुकूल होते हैं। इनमें मई पहले नंबर पर है। साइक्लोन के लिए समुद्र की सतह का तापमान 27 डिग्री या उससे ज्यादा होना जरूरी है। मई में समुद्र काफी गर्म होता है, इसलिए उसकी सतह का तापमान भी बहुत ज्यादा रहता है।
दास ने कहा कि उत्तरी गोलार्द्ध में दक्षिणी गोलार्द्ध की तुलना में साइक्लोन ज्यादा आते हैं, क्योंकि वहां समुद्र के पानी की सतह ज्यादा गर्म है। उत्तरी गोलार्द्ध में दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा आबादी और उद्योगीकरण की दर ज्यादा है। इसका भी समुद्र के तापमान पर असर पड़ता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...