Google Analytics Meta Pixel याश तूफान के कारण बांध टूटे, समुद्र का पानी गांवों में घुसा, सेना मदद को उतरी - Ekhabri.com

याश तूफान के कारण बांध टूटे, समुद्र का पानी गांवों में घुसा, सेना मदद को उतरी

देश में चक्रवात यास का कहर शुरू हो चुका है। यह ओडिशा के तट से टकरा चुका है। बालासोर और भ्रमक में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है,  वहीं बंगाल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण चक्रवाती तूफान यास के लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई।

ओडिशा के स्पेशल पैकेज कमिश्नर पीके जेना ने कहा कि चक्रवात यास की लैंडफॉल प्रक्रिया ओडिशा के धामरा और बालासोर के बीच बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुई। इसके लगभग तीन से चार घंटे तक जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने यास के दोपहर एक बजे तक भूभाग की तरफ बढ़ जाने की संभावना जताई।

वहीं, दीघा और शंकरपुर सहित तटवर्ती इलाकों में समुद्र का पानी घुसने लगा है और समुद्र ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना की 17 टुकड़ियां उतारी गई है,  जबकि तटवर्ती इलाकों के 15 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। सीएम ममता बनर्जी रात को नबान्न में ही रहीं। उन्होंने सुबह अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। पूर्व मेदिनीपुर में 51 बांध टूट गए हैं। चूंकि आज पूर्णिमा है। इस कारण कुछ ज्यादा ही प्रभाव पड़ने की आशंका है। कई इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।

स्थिति पर नियंत्रण और बचाव के लिए सेना की 17 टुकड़ी उतारी गई है। इसमें नदिया में दो, पुरुलिया और पश्चिम बर्दवान में दो,  झाड़ग्राम और बांकुड़ा में दो , बीरभूम में 1, हावड़ा और कोलकाता पोर्ट में दो, पूर्व कोलकाता, मध्य कोलकाता और पूर्व मेदिनीपुर में 3, कोतीन कोलकाता दक्षिण में एक, हुगली में एक तथा बेहला में एक टुकड़ी उतारी गई है। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ की 45 टीम के साथ राज्य के आपदा विभाग और कोलकाता पुलिस की टीम काम कर रही है।

Read Also  ‘सिक लीव’ पर एअर इंडिया के कर्मचारी, 70 उड़ानें रद्द

मौसम विभाग ने कहा कि लैंडफॉल के दौरान तूफान की अधिकतम गति 175 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। पूर्वानुमान, पूर्वी मिदनापुर में गति 90 से 120 किमी प्रति घंटा, दक्षिण 24 परगना में 60-90 किमी प्रति घंटा हो सकती है। जब यास बंगाल में प्रवेश करता है, तो इसके प्रभाव से लहरें सामान्य ऊंचाई से आठ से 12 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकती हैं। दीघा में हालात को संभालने के लिए सेना उतर गई है। नामखाना में ज्वार की लहर के कारण नदी का बांध टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना दो तटीय जिले हैं जिनके सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है।

यास के कारण पूर्वी मिदनापुर, झाड़ग्राम में भारी बारिश का अनुमान है। बांकुड़ा, पुरुलिया से लेकर बीरभूम और मुर्शिदाबाद तक तूफान की चेतावनी है। गोसाबा ने कई बांध टूट गए हैं। पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के तटीय गांवों को धीरे-धीरे खाली करा लिया गया है।इस बीच मौसम विभाग ने कह दिया है कि यास का असर कोलकाता में अम्फान जैसा नहीं होगा। तूफान की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा हो सकती है। हावड़ा और हुगली में भारी बारिश की चेतावनी है। सतर्कता बरतते हुए कोलकाता एयरपोर्ट कल सुबह से रात तक बंद रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

अंबिकापुर में निजी स्कूलों पर शिकंजा, फीस वसूली मामले में सख्त कार्रवाई

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। एक प्रमुख मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने दो बड़े स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

दुर्ग में पुलिस कार्रवाई, ढाई किलो गांजा जब्त आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
दुर्ग: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2.5 किलो गांजा जब्त किया है।  ...