नयी दिल्ली। इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गयी है।
भारतीय टीम अगले महीने के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां 16 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के साथ उसका दौरा शुरू होगा। टीम को इसके बाद दो टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है।
टीम अभी मुंबई में पृथकवास पर है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ महिला टीम की सभी खिलाड़ियों को टीके की पहली डोज मिल गई है। उनमें से अधिकांश ने इसे अपने-अपने शहरों में इसे प्राप्त किया। जिन खिलाड़ियों को उनके शहर में यह नहीं मिला था उन्हें गुरुवार को पहला टीका लगा। ’’
स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मुझे हालाँकि सुइयों (इंजेक्शन) से थोड़ा डर लगता है, लेकिन मैंने आज टीका लगवाया। मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि कृपया जल्द से जल्द टीका लगवाएं।’’
सूत्र ने कहा कि अधिकांश खिलाड़ियों को कोविशील्ड टीका लगा है और उन्हें इसकी दूसरी डोज इंग्लैंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी।
भारतीय महिला टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली पुरुष टीम के के साथ चार्टर्ड विमान से दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।
कोहली, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित भारतीय पुरुष टीम के सदस्यों ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कोविड-19 टीके का पहला डोज लिया है।
भारतीय पुरूष टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है। (भाषा)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...