Google Analytics Meta Pixel तेन्दूपत्ता संग्रहण से कोरोना संकट के बावजूद संग्राहकों का जीवकोपार्जन हुआ आसान - Ekhabri.com

तेन्दूपत्ता संग्रहण से कोरोना संकट के बावजूद संग्राहकों का जीवकोपार्जन हुआ आसान

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वहां संचालित तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य का विस्तार से जायजा लिया और विकासखण्ड बोडला के अंतर्गत ग्राम रेंगाखार, ग्राम रानीगुढ़ा और ग्राम घानीखुंटा में तेन्दूपत्ता फड़ का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस दौरान तेन्दूपत्ता संग्राहकों से रू-ब-रू होकर तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य सहित जॉब कार्ड तथा राशि के भुगतान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहां तेन्दूपत्ता संग्राहकों की मांग पर ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम रानीगुढ़ा में शीघ्र तेन्दूपत्ता का खरीदी केन्द्र खोलने के लिए आश्वस्त किया। वन मंत्री अकबर ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में वर्तमान में कोरोना संकट के बावजूद आदिवासी-वनवासी संग्राहक परिवारों के हित में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य जोरों पर है और चालू वर्ष के दौरान अब तक लक्ष्य 16 लाख 71 हजार मानक बोरा का तीन चौथाई से अधिक 12 लाख 55 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। इनमें संग्राहकों को 500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भुगतान योग्य है, जिनका संग्राहकों का शीघ्रता से भुगतान जारी है। उन्होंने कहा कि तेन्दूपत्ता के संग्रहण कार्य से संग्रहक परिवारों को अपना जीवकोपार्जन आसान हो गया है और उन्हें वैश्विक महामारी कोरोना के इस संकट की घड़ी में भी रोजी-रोटी की कोई समस्या नहीं है। इससे तेन्दूपत्ता संग्राहकों को रोजगार के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी बड़े तादाद में होने लगी है।
लगभग 13 लाख आदिवासी-वनवासी संग्राहक परिवारों को सीधा-सीधा लाभ मिल रहा
वन मंत्री अकबर ने संग्राहकों से चर्चा करते हुए यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021 में तेन्दूपत्ता संग्रहण कर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा निर्धारित की गई है। राज्य में वर्तमान में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य से लगभग 13 लाख आदिवासी-वनवासी संग्राहक परिवारों को सीधा-सीधा लाभ मिल रहा है। इसके संग्रहण कार्य माह मई तथा जून में दो माह के भीतर संग्राहकों को 668 करोड़ रूपए की राशि के संग्रहण पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए संग्रहण के दौरान संग्राहकों को शासन के दिशा-निदेर्शों सहित कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कराया जा रहा है। वन मंत्री अकबर से चर्चा के दौरान तेन्दूपत्ता संग्राहकों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि शासन द्वारा संचालित तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य से हमें अपने जीवन-यापन के लिए बहुत बड़ी सुविधा हो गई है। इससे हमें वर्तमान में कोरोना संकट की घड़ी में भी कोई परेशानी नहीं हो रही है और इसके संग्रहण से अतिरिक्त आमदनी भी मिल रही है। संग्राहकों द्वारा यह भी बताया गया कि चालू सीजन के दौरान अभी एक-एस सप्ताह में 15 से लेकर 30 हजार रूपए तक की राशि पारिश्रमिक के रूप में प्राप्त हो चुकी है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक मती रामकली धु्रर्वे, नीलकंठ चंद्रवंशीा, कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, जमील खान, सुमरन सिंह धु्रर्वे, तानसेन चैधरी, लेखराम पंचेश्वर, मोहन अग्रवाल तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...