Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 2 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 2 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए जिससे आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. वहीं अपने मनोबल को भी कम न होने दें. नकारात्मक विचार से हानी होने की आशंका बढ़ सकती हैं. ऑफिस में बहुत समझदारी के साथ कार्य करना होगा, एक विशेष बात का ध्यान अवश्य रखें कि किसी भी सहकर्मी के साथ अहंकार का टकराव कतई नहीं होना चाहिए. व्यापारी वर्ग को कुछ कानूनी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर स्थितियाँ अच्छी रहेंगी, आनंद के साथ मनपसंद व्यंजनों का सेवन करना आज उत्तम है. परिवार में स्थितियाँ सामान्य रहेंगी. मां के स्वास्थ्य में भी लाभ होगा.

वृष- आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा लेकिन कठोर तप करते रहें और विशेष बात ध्यान यह रखनी होगी कि मन मुताबिक कार्य न होने पर क्रोध कतई न करें. जॉब करने वालों को आज बॉस की कृपा प्राप्त होगी बस एक बात ध्यान रखना होगा कि बॉस के साथ संबंध बहुत अच्छे रखने हैं वहीं दूसरी और जो लोग व्यापार करते हैं उनको बड़े क्लाइंटो से लाभ हो सकता है. जो व्यापारी सरकारी काम लेते हैं उनके लिए भी दिन शुभ है. सेहत को लेकर सिर दर्द या जी-मिचलाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों से आर्थिक तौर पर मदद मिल सकती है.

मिथुन- आज के दिन अत्यधिक आराम प्राप्त करने की इच्छा आपको निराश करेगी. पर्सनल लोन लेने वाले इच्छुक लोगों को आज रुक जाना चाहिए. ऑफिस में स्थितियाँ सामान्य रहने वाली है लेकिन कार्य का माहौल बना रहेगा. वहीं व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है जो लोग खाद्य सामग्री व शिक्षा क्षेत्र से संबंधित व्यापार करते हैं उनको अधिक लाभ होने की संभावनाएं दिखाई दे रहीं हैं. स्वास्थ्य को लेकर बदन दर्द व कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में कन्याओं के लिए उपहार लाना बहुत शुभ रहेगा इसके अतिरिक्त जीवनसाथी को प्रसन्न रखना भी अति आवश्यक है.

कर्क- आज के दिन मानसिक रूप से अधिक भार रहेगा लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि परमात्मा ने आपको औरो से अधिक जिम्मेदारियां लेने के लिए बनाया है. ऑफिस में सहयोगियों की मदद करनी पड़ सकती है और जो लोग व्यापार करते हैं उनको लाभ होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है. उन लोगों को अधिक सचेत रहना होगा जिनको माइग्रेन की समस्या है इसके अतिरिक्त अपने सिर की केयर करना बहुत जरूरी है सिर पर चोट लगने की भी आशंका है. दांपत्य जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है धैर्य व सूझबूझ के साथ स्थितियों को नियंत्रण करें.

Read Also  आज का राशिफल 22 मई राशिफल 2020

 

सिंह- आज के दिन सभी का सहयोग और कर्म भाग्य आपके साथ हैं. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन प्रतियोगियों को विशेष अध्ययन करना चाहिए इस समय किए हुए अध्ययन से संबंधित प्रश्न परीक्षा फल में आने की प्रबल संभावनाएं हैं. सरकार के द्वारा मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है. व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं. स्वास्थ्य में जिन लोगों को मधुमेह है या फिर आंखों से संबंधित समस्या है तो उनको अधिक सचेत रहना चाहिए. डॉक्टर के द्वारा दी गई सलाह अवश्य माने. घर के छोटों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी.

 

कन्या- आज के दिन कामकाज करते हुए कुछ ज्ञानार्जन भी करना होगा. ज्ञानी लोगों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जिसका आपको लाभ लेना है. ऑफिस में स्थितियाँ सामान्य रहेंगी, बस यह ध्यान रखना है कि अधीनस्थों के साथ विवाद न हो. व्यापारियों को मुनाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन दिन के अंत तक यह मुनाफा कुछ समय के लिए रुक सकता है. विद्यार्थियों को इधर-उधर की बातों के बजाए अपने पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है. अपने भोजन में पौष्टिक आहार व फलों का सेवन अवश्य करें. घर परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेंगा.

तुला- आज के दिन मानसिक रूप से आपको यात्राओं के लिए तैयार रहना होगा. आपको किसी विशेष कार्य हेतु भागा-दौड़ी करनी पड़ सकती है. जो लोग सराकारी कार्य कराना चाहते हैं उनके लिए दिन उत्तम है. ऑफिस में बॉस के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. बॉस आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान कर सकते है. जो लोग खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं उनको लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखना होगा किसी  कारण से कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है. पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेंगी, लेकिन वहीं दूसरी ओर इलाज कराने पर सुधार होगा.

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक- आज के दिन यह समझना कठिन होगा कि किस्मत साथ दे रही है कि नहीं, लेकिन आप परिश्रम करते रहेंगे तो समय आने पर लाभ अवश्य मिलेगा. ऑफिशियल स्थिति की बात की जाए तो टीमवर्क के साथ काम करने पर अधिक लाभ होगें. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहें हैं उनके लिए भी दिन लाभ दिलाने वाला हो सकता है. यदि आपको थाईराइड की समस्या है तो दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें, नहीं तो यह समस्या परेशानी का कारण बन सकती है. पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन  धैर्य के साथ प्रेम पूर्ण वातावरण बना कर रखें.

धनु- आज का दिन लाभ कमाने वाला है किसी भी प्रकार का लाभ मिलने की संभावना हो तो मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए. नौकरी पेशा वालों का इंक्रीमेंट होने की संभावना है और जो लोग व्यापार करते हैं उनको सौदे से मुनाफा हो सकता है. सेहत को लेकर गैस्ट्रिक समस्या होने की आशंका है. ऐसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए जिन से पेट में गैस अधिक बने. माता के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना होगा यदि उनको पहले से कोई बीमारियाँ हो तो उनका विधिवत इलाज कराना चाहिए. संतान से संबंधित शिकायत प्राप्त हो सकती है जिसको लेकर लघु चिंता भी रहेगी.

मकर- आज के दिन बेवजह की नकारात्मक ऊर्जा यानि नकारात्मक बातों को अपने आस-पास भी भटकने न दें. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा कार्य करेंगे जिससे उच्च अधिकारियों को प्रसन्नता होगी. व्यापारियों के लिए आज का दिन सचेत रहने वाला है अनावश्यक रूप से स्टॉक बढ़ाना भविष्य में हानि दे सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है. वहीं जिन लोगों को अल्सर की समस्या है वह अपना विशेष ध्यान रखें. परिवार में स्थितियाँ सामान्य रहेंगे छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है. अपनों के प्रति अनावश्यक क्रोध करने से भी बचना होगा.

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ- आज के दिन जिस कार्य में भी आप हाथ डालेंगे वह कार्य बनते-बनते रुक सकता है. जिसको लेकर मानसिक तनाव भी रहेगा. यदि कोई लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो इस ओर आपको सफलता मिलने में संदेह है. ऑफिस में अपने गोपनीय डाटा बेस को संभाल कर रखें खासकर यदि आप सरकारी विभाग में हों. स्वास्थ्य की दृष्टि से अपने फेफड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए यदि सिगरेट शराब व अन्य कोई नशा करते हो तो उसे तत्काल त्याग देना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा. पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहेगा. भाई से यदि विवाद चल रहा है तो विवादों को हवा न दें.

मीन- आज के दिन मन कुछ उदास हो सकता है, किसी भी नकारात्मक विचार को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना होगा. आत्मबल को मजबूत करते हुए अपने काम को करते रहना है, ऑफिस में महिला सहकर्मी व महिला उच्चाधिकारियों से लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. व्यापारियों को अधिनस्थों की मदद करने के लिए आगे आना लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर हृदय से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें. वाहन चलाते समय अलर्ट रहें, सिर में चोट लग सकती है. घर में आपके जो भी भगवान हैं उनका श्रृंगार करें व हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए. परिवार में माहौल संतोषजनक रहेगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *