Google Analytics Meta Pixel कलेक्टर डॉ भारतीदासन को दी गई विदाई, नए कलेक्टर का स्वागत - Ekhabri.com

कलेक्टर डॉ भारतीदासन को दी गई विदाई, नए कलेक्टर का स्वागत

रायपुर। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन को आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला प्रशासन की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर नव पदस्थ कलेक्टर सौरभ कुमार का स्वागत भी किया गया ।


अपने संक्षिप्त उदगार में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डॉ भारतीदासन ने कहा कि कहा कि राजधानी की हर बात मायने रखती है। मुझे गर्व है कि रायपुर में मुझे राज्य की बेस्ट टीम के साथ कार्य करने का मौका मिला। कलेक्टर के रूप में पिछले 2 वर्ष में से करीब 10 माह की अवधि कोरोना काल की रही, ऐसी कठिन समय यहां का टीम ईफोर्ट काबिले तारीफ था। यही कारण है कि कोरोना की प्रथम और दूसरी भयानक वेव के बाद अब यहां का जनजीवन सामान्य की ओर वापस लौट रहा है। इस वेब के दौरान विशेष रूप से हमें अलग – अलग समय नई – नई चुनौतियो से जूझना पड़ा । राजधानी सबके लिए एक मॉडल की तरह होती है। ऐसे में यहां के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों से अपेक्षा है और आगे भी रहेगी कि वे हमेशा इसी तरह अपना अधिकतम देते रहे।

बेहतरीन टीम भावना के साथ काम करने के लिए उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने आने वाली परिस्थितियो के लिए लिए भी समन्वय के साथ सब को तैयार रहने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि जिले का कार्यकाल मेरे लिए बहुत यादगार रहेगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ भारती दासन 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं उनकी बेहतरीन प्रशासन क्षमता के कारण राज्य सरकार ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।उन्हें मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है साथ ही आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

नए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि पिछले करीब एक डेढ़ साल मुश्किल और विचित्र काल थे जिसमें कलेक्टर डॉ भारती दासन के रूप में जिले को एक अच्छा नेतृत्व मिला, उन्होंने हर कदम पर कुशल मार्गदर्शन दिया और सत प्रतिशत सपोर्ट किया । उन्होंने कोरोना की बीमारी से हमेशा एक कदम आगे रहकर निर्णय लिया और उनका कुशलतापूर्वक क्रियान्वयन किया ।विदाई समारोह में डॉभारतीदासन को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।

Read Also  मूक-बधिर बच्चों की 'उड़ान' दुनिया देखेगी:अंकित

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
सभी ने उनके उज्जवल भविष्य एवं नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दी गई।

उनके कुशल कार्य व्यवहार एवं सहज स्वभाव के लिए उनकी सराहना की गई। जिला प्रशासन की टीम के कप्तान के रूप में उन्होंने सभी परिस्थितियों में संवेदनशील होकर जिले के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *