Google Analytics Meta Pixel ट्विटर वॉर: केआरके ने बॉलीवुड को लिया आड़े हाथ, बोले- मैं दूसरा सुशांत नहीं बनूंगा - Ekhabri.com

ट्विटर वॉर: केआरके ने बॉलीवुड को लिया आड़े हाथ, बोले- मैं दूसरा सुशांत नहीं बनूंगा

मुंबई। सुशांत सिंह की मौत के बाद फिल्म नगरी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का खेल चल रहा है। आए दिन कोई न कोई एक्टर दूसरे एक्टर से भिड़ता दिख रहा है। इसी में से एक हैं कमाल राशि खान(केआरके), जो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वो सलमान खान से पंगा ले लेते हैं तो कभी सिंगर मीका सिंह से। भाईजान से शुरू हुआ केआरके का विवाद अब बॉलीवुड तक आ गया है। केआरके लगातार ट्वीट्स के जरिए अपनी बात रख रहे हैं और इस बार उन्होंने कहा है कि वो किसी बॉलीवुड गुंडे से नहीं डरते हैं और वो दूसरे सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनेंगे। केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। हालांकि, इस ट्वीट में केआरके ने किसी का भी नाम नहीं लिखा है लेकिन लोगों का कहना है कि ये ट्वीट सलमान खान को संबोधित है।
कैसे शुरू हुआ विवाद
सलमान खान से केआरके ने सीधा पंगा लिया था और उन्हें काफी भला बुरा भी कहा था। सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। केआरके के अनुसार ये मामला राधे की निगेटिव समीक्षा करने के बाद शुरू हुआ है और इसी वजह से सलमान ने उन पर मानहानि का दावा किया है। जबकि सलमान खान की लीगल टीम ने बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि यह केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के लिए उन्हें भ्रष्ट बताया है।
इतना सब होने के बाद केआरके कई ट्वीट करते हुए कभी एक्टर अर्जुन कपूर की तारीफ करते हैं तो कभी विवेक ओबेरॉय की। यूजर्स चक्कर में पड़े हंै कि आखिर ये चल क्या रहा है। हाल ही में केआरके का ट्वीट पढऩे के बाद लोग और भी हैरान हो गए। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, ‘बॉलीवुड के गुंडे भाई ये तो तू 100 प्रतिशत मानकर चल, कि मैं आउटसाइडर भले ही हूं, लेकिन मैं दूसरा सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनूंगा, ना ही मैं मरूंगा और ना ही बॉलीवुड की जीत होगी। इस बार बॉलीवुड की हार होगी। क्योंकि इस बार बॉलीवुड ने गलत आदमी से पंगा लिया है।
सिर्फ इतना ही नहीं केआरके ने आगे लिखा, ‘मैंने इस बॉलीवुड के गली के गुंडे को टीवी एक्टर ना बना दिया ना तो मेरा नाम भी केआरके नहीं। जिस दिन इस क्रिमिनल का करियर खत्म उस दिन चमचे खुद ही खत्म। अब ये लड़ाई आर पार की होगी और ऐसी होगी की बॉलीवुड के इतिहास में दर्ज की जाएगी। खास बात ये है कि इन ट्वीट के बाद केआरके का ट्विटर अकाउंट फिर से लॉक दिख रहा है। कुछ दिनों पहले केआरके ने अपना ट्विटर हैंडल अनलॉक कर दिया था।
विवेक ओबेराय की तारीफ की
पिछले दिनों केआरके ने विवेक ओबेरॉय को टैग करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘विवेक ओबेरॉय भाई आपका इंटरव्यू बहुत अच्छा था और पूरा सच था। आगे बढ़ते रहिए। इसके अलावा उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा था, ‘दोस्तों, अगर आप भाईगिरी से तंग आ चुके हो तो बोलो। बिना डरे बोलो। ये सिर्फ डर है और कुछ नहीं। कोई किसी का करियर बर्बाद नहीं कर सकता। जिसके अपने करियर के लाले पड़े है, वो आपके करियर को कैसे खराब कर देगा यार।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...