मुंबई: महाराष्ट्र और मुंबई में लागू लॉकडाउन और कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों के बीच राज्य सरकार ने बॉलीवुड और टीवी जगत को शूटिंग फिर से शुरू करने की इजाजत तो दे दी है, मगर तमाम शर्तों के साथ. ऐसा ही एक शर्त है 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को शूटिंग में हिस्सा नहीं लेने की शर्त.
महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस शर्त के लागू किये जाने से अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ जैसे बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स पर बेरोजगारी का खतरा मंडरा है, क्योंकि अब 65 साल से अधिक उम्र के बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों, लेखकों, गीतकारों तकनीशियनों और पर्दे के पीछे काम करने वाले तमाम लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के बीच शूटिंग करने की इजाजत नहीं होगी.
इसी के मद्देनजर इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर 65 साल से अधिक उम्र के कलाकारों, निर्माता, निर्देशकों, गीतकारों, लेखकों को शूटिंग और उससे जुड़ी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए इजाजत देने की मांग की है और सरकार को अपनी इस शर्त पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

एसोसिएशन को पूरी उम्मीद है कि राज्य सरकार उनकी इस मांग को मान लेगी और ऐसे तमाम लोगों को शूटिंग करने की इजाजत मिल जाएगी.
लॉकडाउन के बीच शूटिंग की एक अन्य शर्त में शूटिंग के वक्त सेट पर एक डॉक्टर और एक नर्स की मौजूदगी भी अनिवार्य कर दी गयी है, लेकिन इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को लिखे खत में कहा है कि सरकार की ये शर्त भी अव्यवहारिक है, क्योंकि महामारी के दौर में खुद अस्पताल अतिरिक्त दबाव में हैं और डॉक्टरों व नर्सों की कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे में शूटिंग स्थल पर उनकी मौजूदगी मुश्किल हो जाएगी. इसकी बजाय एसोसिएशन ने सुझाव दिया है कि शूटिंग की लोकेशन के हिसाब से डॉक्टरों और नर्सों की तैनाती की जानी चाहिए.
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि राज्य सरकार इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन की इस मांग पर पुनर्विचार करता है या नहीं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...