Google Analytics Meta Pixel मास्टर ब्लास्टर सचिन बने 21वीं सदी के महान टेस्ट बल्लेबाज, श्रीलंका के मुरलीधरन महान गेंदबाज - Ekhabri.com

मास्टर ब्लास्टर सचिन बने 21वीं सदी के महान टेस्ट बल्लेबाज, श्रीलंका के मुरलीधरन महान गेंदबाज

एक टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने भारत के क्रिकेट लीजेंड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 21वीं सदी का सबसे महान टेस्ट बल्लेबाज चुना है। वहीं श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को सबसे महान टेस्ट गेंदबाज चुना गया है। स्टार स्पोर्ट्स ने तय तिथि के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथम्प्टन स्थित एजिस बॉल में खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के दूसरे दिन सचिन को,  जबकि तीसरे दिन रविवार को मुरलीधरन को यह सम्मान दिया गया।

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर नासिर हुसैन ने सचिन तेंदुलकर के महान टेस्ट बल्लेबाज चुने जाने के बाद स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘ क्रिकेट लाइव ’ में कहा, “ यहां कुछ महान उम्मीदवार हैं और इनमें से कोई भी योग्य विजेता होगा। इस अवसर ने यह दिखाया है कि सारी बात इस पर निर्धारित है कि आप दबाव को कैसे संभालते हैं, आप दबाव का सामना कैसे करते हैं। सचिन क्रिकेट के लिए एक महान राजदूत हैं। जब वह बोलते हैं तो लोग सुनते हैं। ”
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, “ मैं बहुत लंबे समय तक उनके साथ खेल चुका हूं। सचिन विभिन्न कप्तानों के अधीन खेले हैं। मुझे लगता है कि 2000 में उन्होंने फैसला किया था कि वह अब कप्तानी नहीं करेंगे। सचिन जैसे सीनियर खिलाड़ी और क्रिकेट लीजेंड ही विभिन्न कप्तानों के अधीन समायोजन कर भारतीय क्रिकेट की प्रगति में योगदान और उन्हें कप्तान के रूप में फलने-फूलने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने सच में बहुत अच्छा किया है।”

एक अन्य पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगड़ ने मुरलीधरन के महान टेस्ट गेंदबाज बनने पर कहा, “ मैंने सोचा था कि अनिल कुंबले सूची में शामिल होंगे, क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसने भारत के लिए बहुत सारे मैच जीते हैं और उनके नाम 619 टेस्ट विकेट हैं, लेकिन मुझे मुथैया मुरलीधरन को पूरा श्रेय देना  होगा,  क्योंकि उनके पास दूसरे छोर से बल्लेबाजों पर कुछ दबाव बनाने वाला गेंदबाज साथी नहीं था। सिवाय चामिंडा वास को छोड़कर, उन्हें यह सब अकेले करना पड़ा। ”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

यशोदा हॉस्पिटल्स में आधुनिक तकनीकों से जटिल फेफड़ों की बीमारियों का इलाज

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...