Google Analytics Meta Pixel 24 घंटे में करीब 10 हजार नए केस, ब्राजील-अमेरिका के बाद भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले - Ekhabri.com

24 घंटे में करीब 10 हजार नए केस, ब्राजील-अमेरिका के बाद भारत में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सवा दो लाख पहुंच गई है. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 26 हजार 770 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 6348 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 9 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 9851 नए केस आए सामने आए हैं और 273 मौतें हुईं.

कोरोना केस बढ़ने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही

भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गई है. बुधवार को ब्राजील में 27,312 और अमेरिका में 20,578 नए मामले आए, जबकि रूस में 8536 नए मामले आए. इसका सीधा मतलब है कि एक दिन में नए मामलों की बढ़ोतरी में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. भारत में आज 9851 नए केस सामने आए हैं. अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत सातवें स्थान पर है.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 2710, गुजरात में 1155, दिल्ली में 650, मध्य प्रदेश में 377, पश्चिम बंगाल में 355, उत्तर प्रदेश में 245, तमिलनाडु में 220, राजस्थान में 213, तेलंगाना में 105, आंध्र प्रदेश में 71, कर्नाटक में 57, पंजाब में 47, जम्मू-कश्मीर में 35, बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, झारखंड में 6, ओडिशा में 7, असम में 4, हिमाचल प्रदेश में 5, मेघालय में 1 मौत हुई है.

Read Also  कोरोना अपडेट: देश में पहली बार एक दिन में 350 से ज्यादा मौतें, 3 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

राज्यवर आंकड़ें

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)
ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 4223 2539 71
3 अरुणाचल प्रदेश 42 1 0
4 असम 1988 442 4
5 बिहार 4493 2210 29
6 चंडीगढ़ 301 214 5
7 छत्तीसगढ़ 756 213 2
8 दिल्ली 25004 9898 650
9 गोवा 166 57 0
10 गुजरात 18584 12667 1155
11 हरियाणा 3281 2134 24
12 हिमाचल प्रदेश 383 179 5
13 जम्मू कश्मीर 3142 1048 35
14 झारखंड 793 354 6
15 कर्नाटक 4320 1610 57
16 केरल 1588 690 14
17 लद्दाख 90 48 1
18 मध्य प्रदेश 8762 5637 377
19 महाराष्ट्र 77793 33681 2710
20 मणिपुर 124 38 0
21 मेघालय 33 13 1
22 मिजोरम 17 1 0
23 ओडिशा 2478 1416 7
24 पुद्दुचेरी 82 25 0
25 पंजाब 2415 2043 47
26 राजस्थान 9862 7104 213
27 तमिलनाडु 27256 14902 220
28 तेलंगाना 3147 1587 105
29 त्रिपुरा 644 173 0
30 उत्तराखंड 1153 297 10
31 उत्तर प्रदेश 9237 5439 245
32 पश्चिम बंगाल 6876 2768 355
भारत में कुल मरीजों की संख्या 226770 109462 6348

8 जून से बदल जाएगा भक्ति का तौर-तरीका
कोरोना महामारी के बीच बहुत कुछ बदल चुका है और बहुत कुछ अभी बदलने वाला है. अब आपकी आस्था और भक्ति का तौर-तरीका भी बदलने वाला है जिसकी शुरुआत 8 जून से हो रही है. आठ जून से कंटेनमेंट जोन से बाहर देश के धार्मिक स्थल खोले जाने की सरकार ने इजाजत दी है. अब इसके लिए एक नई गाइडलाइन भी जारी हो गई है. मंदिर में, मस्जिद में, गुरुद्वारा या चर्च में जहां भी आप पूजा या इबादत करते हैं, वहां अब सब पहले जैसा नहीं रहने वाला है.

Read Also  इस कंपनी के सेफ्टी टैंक में गिरने से 3 मजदूरों की मौत

अनलॉक शुरू होते ही देश में मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा और गिरजाघरों के लिए नए नियम लागू होंगे. कोरोना काल में फिलहाल मंदिरों के अंदर अब श्रद्धालुओं को न प्रसाद मिलेगा, न चरणामृत बांटा जाएगा. 8 जून से धार्मिक स्थल खोले जाने को लेकर केंद्र सरकार की जो नई गाइडलाइन आई है, उसमें कई तरह की पाबंदियों का जिक्र है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *