Google Analytics Meta Pixel हाथी प्रभावित गांव की गलियां रात में सोलर लाईट से हो रही हैं रोशन - Ekhabri.com

हाथी प्रभावित गांव की गलियां रात में सोलर लाईट से हो रही हैं रोशन

कोरबा । जिले के हाथी प्रभावित दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के गांवों को सोलर लाइटों से रोशनी मिल रही है। सौर ऊर्जा चलित सोलर लाइट की सुविधा मिल जाने से हाथी प्रभावित गांवों की गलियां रातों में रोशन हो रही हैं। क्रेडा विभाग द्वारा कटघोरा वनमंडल अंतर्गत आने वाले विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के आठ गांवों में सोलर लाइट के लिए सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। हाथी प्रभावित गांव लाद, बनिया, तनेरा, बाला, सलिहाभांठा, केंदई सड़कपारा, केंदई बस्ती एवं ठूठीपीपर में तीन किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं। सोलर पावर प्लांट से इन गांवों में लगी सोलर स्ट्रीट लाईटों को बिजली प्रदान की जा रही है। इन गांवों को सोलर लाइट की सुविधा मिल जाने से गांव की सड़कों, गलियों एवं चौक-चौराहों में रोशनी प्राप्त हो रही है। रोशनी होने के कारण हाथी गांव में प्रवेश नहीं करते हैं जिससे लोगों को जान-माल का खतरा नहीं होता है। हाथी प्रभावित गांव बनिया की सरपंच संतोषी ने बताया कि उनके गांव की गलियों में करीब 20 पोल सोलर लाईट के लगाये गये हैं। सोलर लाईट के लग जाने से रात में अंधेरा नहीं रहता है। रात में उजाला रहने से गांव में हाथी का दल प्रवेश नहीं करता हैं। सरपंच ने बताया कि बारिश के मौसम में बिजली बंद होने के बावजूद सोलर लाइट से रोशनी मिलती रहती है। गांव में हाथी दल के प्रवेश करने की सूचना मिलते ही सभी लोग सोलर लाईट की ओर जाकर अपनी जान बचाते हैं। संतोषी ने बताया कि गांव में सोलर लाईट लग जाने से लोगों को हाथी से जान बचाने के साथ फसल सुरक्षा की भी सुविधा मिली है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत लाद के सरपंच हिमांशु तंवर ने बताया कि क्रेडा विभाग के द्वारा उनके गांव के छिंदवारपारा मोहल्ला में सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। पावर प्लांट से गलियों में लगे सोलर स्ट्रीट लाईट को बिजली प्राप्त होती है। सोलर लाईट के लगने से रोशनी की समस्या दूर हो गई है। सोलर लाईट दिनभर चार्ज होते रहता है और शाम होते ही चालू हो जाता है। यह लाईट रातभर जलती रहती है। सरपंच ने बताया कि सोलर लाईट से सभी मौसम में गांव की गलियां रोशन रहती हैं। पहले गांव में हाथी आने पर हाथी को भगाने और सुरक्षा के लिए आग जलाकर रोशनी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। बारिश के मौसम में आग जलाना संभव नहीं हो पाता था। बारिश के दौरान गांव की बिजली चले जाने पर पूरे गांव में अंधेरा छा जाता था। ऐसे समय में हाथी दल के आगमन पर लोगों को अंधेरे में भागने का रास्ता नहीं मिलता था और जान-माल का काफी नुकसान होता था। क्रेडा द्वारा सोलर लाईट लगाए जाने से सभी मौसम में रोशनी की सुविधा मिल रही है। रोशनी में सभी लोग एकजुट होकर जान बचाने में सफल हो पाते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...