Google Analytics Meta Pixel विधायक पीसी शर्मा के घर बुलाकर नगर निगम इंजीनियर से मारपीट - Ekhabri.com

विधायक पीसी शर्मा के घर बुलाकर नगर निगम इंजीनियर से मारपीट

भोपाल। कसंग्रेस विधायक पीसी शर्मा के घर गए एक नगर निगम इंजीनियर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भोपाल के इंजीनियर प्रदीप बिन्हैया ने हबीबगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा के घर के बाहर उनके समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष श्रीवास्तव ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम में इंजीनियर प्रदीप बिन्हैया जानकीनगर चूनाभट्टी कोलार में रहते है। वह जोन क्रमांक-06 में सहायक यंत्री सिविल के पद पर कार्यरत हैं। हबीबगंज पुलिस थाने में अपनी शिकायत में इंजीनियर ने बताया कि वह डिपो चौराहे के पास ड्यूटी पर थे। तभी विधायक पीसी शर्मा ने फोन कर उनको और कार्यपालन यंत्री एसएन दुबे को सूरज नगर में स्वागत द्वार निर्माण संबंधित चर्चा करने के लिए बुलाया। शाम को जब इंजीनियर प्रदीप बिन्हैया विधायक पीसी शर्मा से मिलने पहुंचे तो उन्होंने पूछा कि तुमने ठेकेदार को नोटिस जारी क्यों किया। मामले में अपना पक्ष रखने के बाद जब इंजीनियर विधायक के घर के बाहर निकले तो कांग्रेस नेता आशीष श्रीवास्तव ने उन्हें घेर लिया। इंजीनियर ने आशीष श्रीवास्तव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कहा ‘ तू अपना मोबाइल बंद क्यों रखता है, और तूने ठेकेदार को नोटिस क्यों दिया। शिकायत के अनुसार इसी के साथ आशीष श्रीवास्तव में इंजीनियर के चेहरे पर मुक्का मार दिया। इससे इंजीनियर की बाई आंख में चोट आई है।
स्वागत द्वार को लेकर पीसी शर्मा और प्रज्ञा सिंह ठाकुर आमने-सामने
बता दें सूरज नगर में विधायक निधि से स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मौके पर पहुंच कर काम रूकवा दिया था। इसका कांग्रेस के नेताओं ने विरोध किया। इसको लेकर ही नगर निगम ने ठेकेदार को काम रोकने का नोटिस जारी किया है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधायक निधि की राशि से होने वाले कामों को रोकने का अधिकार सिर्फ कलेक्टर को होता है। नगर निगम काम कराने वाली एजेंसी मात्र है। निगम र्सिफ काम की गुणवत्ता पर ही काम रोक सकता है। इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...