Google Analytics Meta Pixel बीस साल में राजधानी में 10 लाख लोग बढ़े - Ekhabri.com

बीस साल में राजधानी में 10 लाख लोग बढ़े

रायपुर। आजादी के पहले और उसके बाद आर्थिक और सामाजिक केंद्रीयकरण के दृष्टिकोण से रायपुर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। टेक्सटाइल से लेकर किराना इत्यादि का मार्केट यहां 70-80 साल पहले ही विकसित होने लगा था। यही वजह है कि प्रदेश की तुलना में रायपुर में आजादी के बाद से ही आबादी में वृद्धि ज्यादा रही।
पहली जनगणना यानी 1951 में रायपुर शहर की आबादी सिर्फ 91 हजार थी। राज्य अलग होने के बाद 2001 में रायपुर की जनसंख्या 7.53 लाख थी, जो अब 17 लाख से अधिक हो गई है। विशेषज्ञों और सांख्यिकी से जुड़े लोगों का कहना है कि 2011 से 2021 के बीच ही लगभग साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोग बढ़ चुके हैं और ऐसी ही वृद्धि रही तो अगले एक दशक में शहर की आबादी 25 लाख से अधिक होगी। आजादी के बाद से अब तक राजदानी में हर दशक में जनसंख्या वृद्धि की दर 32 से 66 फीसदी रही है। इसकी तुलना अगर प्रदेश से की जाए तो यहां आबादी में वृद्धि आधे से भी कम यानी 18 से 28 फीसदी के बीच ही है। समाजशास्त्रियों और इतिहासकारों के अनुसार प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में रायपुर में अच्छी सुविधाएं और बसाहट के लिए तात्कालिक परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल थीं।
प्रदेश का यह बड़ा राजनीतिक केंद्र भी था। 1951 में रायपुर की जनसंख्या 91 हजार थी, तब प्रदेश की आबादी 74.56 लाख थी। यानी उस वक्त प्रदेश की कुल आबादी का 1.22 प्रतिशत हिस्सा रायपुर में रहता था। 2021 के अनुमान के मुताबिक प्रदेश की कुल आबादी का 5.32 फीसदी रायपुर शहर में रहता है। यह सिर्फ शहर का अनुपात है। जिले में यह दोगुना से अधिक है। आजादी के बाद 1951 में जनगणना हुई तब रायपुर में गुढिय़ारी, पुरानीबस्ती, बूढ़ापारा और गोलबाजार जैसे कुछ इलाके ही लोगों के रहने और कारोबार के लिए मुफीद थे। रिहायशी इलाका था 50 वर्ग किमी, जिसकी आबादी 91 हजार थी। 2011 की जनगणना के अनुसार निगम की सीमा और रिहायशी इलाका लगभग 226 वर्गकिलोमीटर था। पिछले एक दशक में निगम का दायरा और रिहायशी सीमा भी बढ़ी है। जयस्तंभ चौक से दक्षिण में डुंडा और सेजबहार, उत्तर में सड्ढू-कचना, पूर्व में जोरा और पश्चिम में हीरापुर-जरवाय तक यानी लगभग 400 वर्ग किलोमीटर में बसाहट बढ़ गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...