ये क्या कह गए राज्य प्रभारी, जो किसी भी मुख्यमंत्री को रास नही आयेगा
पंजाब की तरह अंतर्कलह से जूझ रही राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन के रीट्वीट ने हलचल मचा दी है। इस ट्वीट में लिखा है कि किसी भी राज्य में कोई क्षत्रप अपने दम पर नहीं जीतता है। गांधी नेहरू परिवार के नाम पर ही गरीब, कमजोर व आम आदमी का वोट मिलता है। चाहे वह अमरिदर सिंह हों या अश्ाोक गहलोत। पहले श्ाीला दीक्षित रही हों या कोई और। मुख्यमंत्री बनते ही लोग समझ लेते हैं कि उनकी वजह से ही पार्टी जीती है।
शकील अख्तर नाम के व्यक्ति के 18 जुलाई को किए इस ट्वीट को अजय माकन ने 19 जुलाई की सुबह लाइक और रीट्वीट किया। इससे संदेश गया कि ट्वीट में कही बातों से उनकी सहमति है। ट्वीट के दूसरे थ्रेड में लिखा है कि 20 साल से ज्यादा अध्यक्ष रहीं सोनिया ने कभी अपना महत्व नहीं जताया। नतीजा यह हुआ कि वह वोट लाती थीं और कांग्रेसी अपना चमत्कार समझकर गैर जवाबदेही से काम करते थे। हार जाते थे तो दोष राहुल पर, जीत का सेहरा खुद के माथे, सिद्धू को बनाकर नेतृत्व ने सही किया। ताकत बताना जरूरी था।
उम्मीद है कैप्टन हाईकमान का आदेश मानेंगे : गहलोत इसके कुछ देर बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया। लिखा, कांग्रेस की परंपरा रही है कि हर निर्णय से पहले राय-मशविरा होता है। सभी की राय को ध्यान में रखकर जब हाईकमान फैसल ले लेता है तब सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर उसे स्वीकार करने की परंपरा निभाते हैं। यही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उम्मीद है, कैप्टन अमरिदर इस परंपरा का निर्वहन करेंगे और सभी को साथ लेकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
सामने आई हाईकमान की नाराजगी माकन के इस रीट्वीट से संदेश गया कि आलाकमान गहलोत से खुश नहीं है। दरअसल, प्रदेश प्रभारी बनने के बाद अजय माकन 10 माह में चार बार सार्वजनिक रूप से जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियां व मंत्रिमंडल विस्तार की बात कह चुके हैैं। इसको लेकर वह कई बार गहलोत से मुलाकात भी कर चुके हैैं, लेकिन गहलोत उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। वह मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां नहीं करना चाहते हैं। वहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेता शीघ्र फैसला कराने का दबाव बना रहे हैं।
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...