रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम सांकरा में स्थित आजीविका केंद्र का निरीक्षण किया। आजीविका केंद्र में विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है और यहां के प्रोडक्ट विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां काम कर रही महिलाओं से मिले। महिलाओं ने बताया कि इन्हें हर दिन 200 रुपये का मानदेय तो मिल ही रहा है। इसके साथ ही लाभांश भी मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपकी वजह से रोजगार का इतना अच्छा साधन हमें मिला है और इसके साथ ही अतिरिक्त आय भी लाभांश के माध्यम से प्राप्त हो रही है। हम इसके लिए आपको धन्यवाद करते है।
सांकरा आजीविका केंद्र के प्रबंधकों ने बताया कि अभी हाल ही में इटली में भी हर्बल गुलाल एक्सपोर्ट किया गया है। इटली के शहरों में रन फ़ॉर यूनिटी का चलन है इसमें 5 किलोमीटर की दौड़ होती है और हजारों की भीड़ होती है। हर किलोमीटर में बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल का उपयोग होता है। इस बार 75 टन हर्बल गुलाल का उपयोग कार्यक्रम में किया गया और इसकी सप्लाई सांकरा से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा यह बढ़िया काम है इसके अलावा प्रबंधकों ने बताया कि यहां उत्पादित अष्टगंध पूरे भारत में बिकता है और महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्रों जैसे काशी,पुरी आदि में विशेष रूप से इसकी बिक्री होती है।
प्रबंधकों ने बताया कि नियमित रूप से यहां से कंसाइनमेंट 20 से 25 टन तक जाता है और मूंदड़ा पोर्ट के माध्यम से इसकी आपूर्ति विदेश में होती है। मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह की दीदियों से पूछा कि हर्बल गुलाल के लिए फूल कहां से लाती है। इस पर दीदियों ने बताया कि जिले के विभिन्न मंदिरों से हर दिन बड़े पैमाने पर फूल इकट्ठा करते हैं और इससे हर्बल गुलाल बनाते हैं इसके साथ ही पूजा के लिए लकड़ी भी इकट्ठा करते हैं और इनकी ब्रांडिंग कर बेचते हैं। आजीविका केंद्र में चुनरी निर्माण का भी कार्य हो रहा है। यहां पर देवी के लिए अर्पित करने चुनरी बनाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने आजीविका केंद्र की दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग तो केवल प्रदेश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी सप्लाई कर रही है। आप लोगों का काम शानदार है। आप सभी को बहुत बधाई। इस दौरान संभागायुक्त महादेव कांवड़े, आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...