Google Analytics Meta Pixel आज गुरु की करें अराधना, करें इन उपायों को - Ekhabri.com

आज गुरु की करें अराधना, करें इन उपायों को

आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन श्रीमद्भागवत, महाभारत, ब्रह्मसूत्र, मीमांसा के अलावा 18 पुराणों के रचियाता माने जाने वाले महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इन्हें सनातन धर्म में प्रथम गुरु का दर्जा प्राप्त है। इन्हीं के जन्म दिवस को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। जानिए इस दिन किन उपायों को करने से भाग्य में वृद्धि होने की है मान्यता और क्या है पूजा विधि…

शुभ मुहूर्त

प्रत्येक वर्ष हिन्दू वर्ष के चौथे महीने आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल ये पर्व 24 जुलाई को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 जुलाई को शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से हो चुकी है और 24 जुलाई को शनिवार की सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। ऐसे में गुरु पूर्णिमा का पर्व 24 जुलाई मनाया जाएगा। उदिया तिथि होने के कारण दिनभर पूजा की जा सकेगी।

गुरु पूर्णिमा पूजा

इस दिन सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। लेकिन कोरोना काल में बेहतर होगा कि आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लें। इस दिन भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाकर उनके वैदिक मंत्र का जान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान को खीर का भोग लगाएं। जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान जरूर करें। इस दिन बरगद के पेड़ की भी पूजा करनी चाहिए।

Read Also  सुविचार: योग्यता

इस मंत्र का करें जप

-गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।
-ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।
-ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।
-ॐ गुं गुरुभ्यो नम:।
-ॐ गुरुभ्यो नम:।

इन उपाय को करें आज

मान्‍यता है क‍ि अगर क‍िसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष है तो बृहस्‍पति मंत्र ‘ऊं बृं बृहस्पतये नमः’ का जप गुरु पूर्णिमा के दिन करना चाह‍िए। आप इस मंत्र का अपनी श्रद्धा के अनुसार 11, 21, 51 या फ‍िर 108 बार जप कर सकते हैं।

– किसी भी कार्य में सफलता के लिए इस दिन भगवान कृष्‍ण के सामने गाय के घी का दीपक जलाकर उनसे अपने मन की बात कह दें। ऐसे करने से बिगड़े हुए काम बनने की मान्यता है।

-गुरु पूर्णिमा के दिन पर पीपल के पेड़ की जड़ों में मीठा जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसने की मान्यता है।

ज्योतिषशास्त्र अनुसार अगर करियर में तरक्‍की न हो रही हो तो उसके लिए इस दिन किसी जरूरतमंद को पीली चीजें दान करनी चाहिए। जैसे चने की दाल, बेसन, पीला वस्त्र और पीली मिठाई या फ‍िर गुड़। अगर पुखराज दान कर सकते हैं तो किसी योग्‍य व्यक्ति को उसका दान जरूर करना चाह‍िए।

-जिन विद्यार्थियों की पढ़ाई में दिक्कतें आ रही हैं उन्‍हें गुरु पूर्णिमा के दिन गीता पाठ जरूर करना चाहिए। अगर पूरी गीता पढ़ना संभव न हो तो आप गीता के क‍िसी एक अध्‍याय का भी पाठ कर सकते हैं। इसके अलावा एक दूसरा उपाय ये है कि भगवान श्रीकृष्‍ण की विधि विधान पूजा-अर्चना करके गाय माता की सेवा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व‍िद्यार्थियों के जीवन में आने वाली सारी परेशान‍ियां दूर हो जाती हैं।

Read Also  अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा कवच को 200 बुलेट प्रूफ वाहनों की मजबूती

-इस दिन शाम को तुलसी के पौधे के सामने शुद्ध देशी घी का दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्त होने की मान्यता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

नारी शक्ति वंदन कानून से महिलाओं की भागीदारी को मिलेगा नया बल

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नारी...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

उदयपुर में नर्स की संदिग्ध मौत से हड़कंप, डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर मिला शव

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...

रायपुर में निजी स्कूलों का बड़ा आंदोलन तेज, आरटीई फीस विवाद से बढ़ा टकराव

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...

निलंबित IAS समीर विश्नोई पर बड़ा एक्शन, 20 करोड़ तक की बेनामी संपत्ति अटैच

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *