Google Analytics Meta Pixel पुलिस ने कोर्ट से कहा-राज कुंद्रा के लैपटाप से बरामद हुए थे 68 पोर्न वीडियो - Ekhabri.com

पुलिस ने कोर्ट से कहा-राज कुंद्रा के लैपटाप से बरामद हुए थे 68 पोर्न वीडियो

अभिनेत्री शिल्‍पा शेटटी के पति कारोबारी राज कुंद्रा के लैपटाप से 68 पोर्न वीडियो बरामद हुए हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बांबे हाई कोर्ट को यह जानकारी दी है। कोर्ट को दी गई जानकारी में पुलिस ने बताया कि कुंद्रा ने अपने आइ क्लाउड अकाउंट को डिलीट कर दिया था। इसके बावजूद एजेंसी साइबर विशेषज्ञों की मदद से कुछ ई-मेल को फिर से हासिल करने में सफल रही है। कुंद्रा की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर अदालत में सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के बाद उसने फैसला सुरिक्षत रख लिया।
हाई कोर्ट के समक्ष जवाब दाखिल करते हुए अपराध शाखा ने कहा कि जब आरोपी साक्ष्यों को नष्ट कर रहा हो तो तब वह मूक दर्शक नहीं बन सकती। लोक अभियोजक ने हाई कोर्ट को बताया कि कुछ वाट्सएप चैट मिले हैं, जिनमें कुंद्रा, सहयोगी रयान थोर्पे व प्रदीप बक्शी बालीफेम के बारे में चर्चा कर रहे हैं। पुलिस को कुंद्रा के लैपटाप से दस्तावेज (पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन) भी मिला है, जिससे यह साबित होता है कि हाटशाट एप का संचालन मुंबई आफिस से हो रहा था। दस्तावेज में वित्तीय ब्योरा, विपणन रणनीति और कुछ पोर्न सामग्री का भी उल्लेख है। लोक अभियोजक ने यह भी कहा कि कुंद्रा के दफ्तर से बरामद स्टोरेज एरिया नेटवर्क (सैन) में 51 पोर्न क्लिप थे। दोनों आरोपियों को नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से एक ने स्वीकार किया था, जबकि कुंद्रा ने इन्कार कर दिया था। कुंद्रा के पास ब्रिटिश पासपोर्ट भी था।
बचाव पक्ष के वकील अबद पोंडा ने मुंबई पुलिस के साक्ष्यों के नष्ट करने के दावे का खंडन करते हुए कहा कि इसके बारे में कोई सूचना पंचनामा में दर्ज नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हार्ड डिस्क व मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे तो 22 लोगों की उपस्थिति में साक्ष्य नष्ट कैसे किए गए?
कुंद्रा के सहयोगी रयान थोर्पे ने भी अपनी गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में चुनौती दी है और दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। उधर, सत्र न्यायालय ने मुंबई पुलिस द्वारा पिछले साल दर्ज किए गए एक इसी तरह के मामले में कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत इस मामले में सात अगस्त को फैसला सुनाएगी।

Read Also  रणबीर ने फोटोग्राफर्स से पूछा उनका हाल चाल, तो आलिया बोलीं- मास्क पहनो...

शिल्‍पा ने तोड़ी चुप्पी : कारोबारी राज कुंद्रा की पत्नी व अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी कुंद्रा ने पोर्न वीडियो मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अपने परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया,’हां, पिछले कुछ दिन हर तरह से चुनौती भरे रहे हैं। कई तरह के आरोप लगे और अफवाहें भी फैलीं। मीडिया और मेरे शुभचिंतकों ने भी मुझ पर कई अनुचित आरोप लगाए। सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार को भी बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया। मेरा पक्ष यह है कि मैंने अभी तक कुछ नहीं कहा है और आगे भी इससे परहेज करूंगी, क्योंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मेरे नाम पर झूठी बातें ना बनाएं।” न्याय व्यवस्था में यकीन जताते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘एक मां के तौर पर मैं आपसे निवेदन करती हूं कि हमारे बच्चों की खातिर हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। आधी-अधूरी जानकारी पर बिना सच जाने टिप्पण्ाी करना बंद करें।” अपने 29 वर्षों के करियर और लोगों के भरोसे का हवाला देते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘हमें मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं। कृपया कानून को अपना काम करने दें।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...