Google Analytics Meta Pixel ईशनिंदा में 8 साल के हिंदू बच्चे को पाकिस्तान में मिल सकती है मौत की सजा - Ekhabri.com

ईशनिंदा में 8 साल के हिंदू बच्चे को पाकिस्तान में मिल सकती है मौत की सजा

पाकिस्तान इस्‍लामिक देश है और वहां का कानून अल्‍पसंख्‍यकों को मिटाने का काम करता है। अब तक वहां हिंदू लडकियों का अपहरण,  धर्मांतरण और जबरन मुस्लिम युवकों से निकाह की खबर आती रही है। अब एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां महज 8 साल के हिंदू बच्चे को मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है। इस बच्चे पर ईशनिंदा का आरोप लगा है।

पाकिस्तान के इतिहास में यह पहला इतना छोटा बच्चा है, जिस पर ईशनिंदा का आरोप है और मुकदमा चलाया जा रहा है। कानून के जानकार भी इस खबर को सुनकर हैरान है। बच्‍चे के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे को इस मामले फंसाया गया है। उसे तो यह भी नहीं पता है कि ईशनिंदा कानून क्या है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  बच्चे के रिहा होने पर पंजाब प्रांत के रहीम यार खान के रूढ़िवादी जिले में मुस्लिम भीड़ ने एक हिंदू मंदिर पर हमला किया था इसके बाद से बच्चे का परिवार और हिंदू सुमदाय के कई लोग अपने घरों से भागकर कहीं छुप गए हैं। शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सैनिक तैनात कर दिए गए हैं। 7 अगस्त को मंदिर हमले के सिलसिले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

यह है बच्चे का गुनाह – लड़के पर आरोप है कि उसने पिछले महीने एक मदरसे के पुस्तकालय में एक कालीन पर जानबूझकर पेशाब किया,  जहां धार्मिक किताबें रखी गई थीं। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन से बच्चे के परिवार के एक सदस्य ने कहा, “बच्चे को अभी ईशनिंदा के कानून के बारे में पता नहीं है। उसे झूठ बोलकर फंसाया जा रहा है। बच्चों के यह भी नहीं पता है कि उसे एक हफ्ते जेल में क्यों रखा गया और उसका अपराध क्या है।” रिपोर्ट में कहा गया है कि ईशनिंदा के आरोपों में मौत की सजा हो सकती है।

Read Also  तालिबान ने की बम से सलमा बांध को उड़ाने की कोशिश

बच्चे के रिश्तेदार कहते हैं, “हमने अपनी दुकानें और काम छोड़ दिया है। पूरा हिंदू समुदाय डर गया है और हमें उनके बदले का डर है। हम उस इलाके में वापस नहीं लौटना चाहते हैं। हमें नहीं लगता कि दोषियों के खिलाफ कोई ठोस और सार्थक कार्रवाई की जाएगी। यहां हमारी सुरक्षा के लिए कुछ किया जाएगा हम अल्पसंख्यक हैं।”

इतने छोटे बच्चे पर लगे ईशनिंदा के आरोप को देखने के बाद कानून जानने वाले लोग भी हैरान हैं। पाकिस्तान के इतिहास में अब तक इतनी कम उम्र के किसी भी व्यक्ति पर ईशनिंदा का कानून नहीं लगाया गया है। पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने हमले के विरोध में एक पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया और मुस्लिम बहुल देश में रहने वाले हिंदू परिवारों की सुरक्षा की मांग की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...