Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको लंबी परेशानियों के बाद कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। यदि आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, इसलिए अपने प्रयासों को जारी रखें। नौकरी कर रहे जातक यदि कोई पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय निकालना आज आसान होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर खरीदारी करनी होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके व्यापार में तेजी लेकर आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ भी होगा। आज आपको अपने व्यापार की इस गति के लिए और परिश्रम करना होगा तभी आप और आगे बढ़ पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रह सकता है। आज आपको अपनी बहन व भाई के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श ले, नहीं तो यह कोई बड़ा रोग पैदा कर सकता है। आज आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की भी सोचेंगे। यदि ऐसा किया, तो यह आपको लाभ देगा, इसमें आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

Read Also  चिट्ठीवाली माता को लगाया जाता है प्याज और मिर्ची भजिया का भोग

सिंह राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक बिजनेस में कोई चिंता पैदा कर सकता है। यदि आपका बिजनेस पिछले कुछ समय से नियमित रूप से नहीं चल रहा था, तो आज आपको उसकी चिंता सता सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको आलस्य व आराम को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने बिजनेस को गति प्रदान कर पाएंगे और अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद रहेंगे। व्यस्तता के बीच आज आप अपने पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कारण से चिंता करने वाला रहेगा। आज आपकी कुछ तो परेशानियां वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ को आप अपने स्वभाव के कारण ही खड़ी कर लेंगे, जिसके कारण आपको कष्ट होगा। सामाजिक व व्यवसाय क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसका भरपूर लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। साहस और बुद्धिमानी से ही आप इन लोगों को पराजित कर पाएंगे।

Read Also  सुप्रभात: जीवन बहुत खूबसूरत है

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने नहीं देना है, नहीं तो वह विचार आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में भी आज आप किसी नई डील को फाइनल करेंगे, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए संपर्को से लाभ होगा।  यदि उनका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी कठिनाई से पूरा होगा। रोजमर्रा के कार्यों के प्रति आपको विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप उन्हे बहुत लंबे समय से टालते आ रहे थे, अब उन्हें पूरा करने का समय है। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले नहीं तो भविष्य में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको कोई संपत्ति भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उच्च अधिकारियों से लाभ उठाने का रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप उसमे बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय होगा, इसलिए आपको अपने साथियों से सावधान रहना होगा, लेकिन यदि आज आप से कोई धन उधार मांगता है, तो आपको उससे बचने की क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। माता पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज सफल रहेगा और आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...