छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा से सटे अबूझमाड़ के जंगल में 15 गांवों को नक्सलवाद से मुक्त घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा इंद्रावती नदी के पार बसे इस इलाके में 50 स्कूलों में पहली बार शान से तिरंगा लहराया। यह पूरा इलाका पहुंचविहीन था और नक्सलियों का समांनांतर शासन था। यहां केस्कूलों में पहले काला झंडा फहराया जाता था।
जिले के हितामेटा, हिड़पाल, परससाल, तुमनार, बड़े सुरोखी, धुरली, गामावाड़ा, मसेनार, बड़े कमेली, चंदेनार, फूलनार, कुपेर, डूमाम, गढ़मिरी और केसापुर गांवों में 15 अगस्त को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और नक्सल मुक्त होने की घोषणा करते हुए ग्रामीणों के बीच आजादी का जश्न मनाया। प्रत्येक गांव में 15-15 पौधे भी रोपे गए हैं। स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर बस्तर के अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में नक्सलवाद से आजादी का उत्सव बन गया।
गौरतलब है कि अति नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के तीनों जिलों सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सुदूरवर्ती जंगलों में करीब चार दशक तक नक्सली समानांतर सत्ता चलाते रहे थे। फोर्स की बढ़ती धमक और जवानों की मुस्तैदी से अब हालात बदले हैं। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में इंद्रावती नदी नक्सलगढ़ की सीमारेखा तय करती है। नदी के उस पार अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों का साम्राज्य है। बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों को अबूझमाड़ से सीधे जोड़ने के लिए इंद्रावती पर पांच पुल बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक छिदनार का पुल बनकर तैयार हो चुका है। इस पुल पर भी जवानों ने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ आजादी का जश्न मनाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...