भारत और चीन के बीच लद्दाख इलाके में व्याप्त तनाव के बीच आज चीन ने ईस्टर्न लद्दाख के आसपास भारत से जुड़े बॉर्डर के पास हेलिकॉप्टरों की हलचल तेज़ कर दी है। सूत्रों की मानें, तो इन हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल लद्दाख के पास इकट्ठा हुए चीनी सैनिकों की मदद करने में किया जा रहा है। 8-10 दिन से बॉर्डर पर दोनों देशों की ओर से हलचल बढ़ी है, ऐसे में चीन लगातार अपनी ताकत को उस ओर मजबूत करता दिख रहा है। इसी बीच ताजा गतिरोध के बीच सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि चीनी सेना ने पिछले साल के मध्य में पैंगोंग शो झील से 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में अपनी मोर्चाबंदी तेज कर दी थी। इसके तहत सैन्य ठिकाने का आधुनिकरण शुरू कर दिया गया था। इसके बाद कोरोना महासंकट में भारत को फंसा देख चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर दी। ये तैयारी ‘कारगिल’ जैसी घुसपैठ की तैयारी जैसी थी।
उधर, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच एक माह से भी अधिक समय से जारी गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सैन्य गतिरोध दूर करने के उपायों पर चर्चा के लिए दोनों सेनाओं के बीच शनिवार को चीन की मोल्डो सीमा चौकी पर हुई लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता के बाद आज राजनाथ सिंह ने अपने निवास पर बैठक में जनरल रावत से समूचे परिदृश्य पर जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।
शनिवार को हुई बैठक के बाद सूत्रों ने कहा था कि सेना के शीर्ष नेतृत्व की ओर से सरकार को चीन के साथ हुई बातचीत के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी और इसके बाद आगे की योजना पर काम किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि इस बैठक में दोनों पक्षों ने इस मुद्दे को विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के आलोक में शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने पर सहमति व्यक्त की। मंत्रालय के वक्तव्य में यह भी संकेत दिया गया कि इस मामले के समाधान का फॉर्मूला अभी नहीं बन पाया है और इसके लिए दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक एवं सैन्य स्तर पर बातचीत जारी रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...