Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 10 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 10 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन बड़ों का सम्मान करें, उनसे बातों में कुतर्क न करें अन्यथा दण्ड का भागी होना पड़ सकता है. जनसंपर्क से जुड़े लोगों को एक्टिव रहना होगा. ऑफिशियल कार्य को लेकर अलर्ट रहें नहीं तो महत्वपूर्ण सूचना मिस हो सकती है जिसकी वजह से नौकरी से संबंधित परेशानियाँ हो सकती हैं. दिमाग काफी एक्टिव रहेगा इसलिए व्यापार को बढ़ाने के लिए निर्णय लेने होंगे. पेट में जलन व दर्द से परेशान हो सकते हैं मिर्च-मसालें वाले भोजन करने से बचना चाहिए. मां को यदि थाईराइड की समस्या है तो उन्हें अपने खान-पान व अपनी दिनचर्या को ठीक करने की सलाह दें.

वृष- आज के दिन दूसरे लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, अन्यथा आपसे कोई छल कर सकता है. ऑफिशियल कार्यों में अपने को अपडेट करने के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स करें. गवर्नमेंट सर्विस की तैयारी करने वालों को अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को नये-नये आइडिया आएंगे, जिससे वह अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल रहेंगे. विद्यार्थियों को समय सारणी बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए. हेल्थ में कल की तरह ही आज भी डॉक्टर के बताए गए नियमों का पालन करना होगा. पिता के साथ समय व्यतीत करें, यदि शहर से बाहर हैं, तो फोन पर हाल चाल लेते रहें.

मिथुन- आज के दिन आपकी ओर से कि गयी मेहनत का सौ प्रतिशत परिणाम प्राप्त होने की संभावना दिख रही है. शुभ कार्यों की शुरुआत गणेश जी के दर्शन से करें. ऑफिशियल कार्यों की बात की जाए तो ग्रहों की स्थिति आपके आत्मविश्वास को बढ़ा रही है, जिसके बल पर कार्यों  को पूर्ण करने में सफल होंगे वहीं सेल्स से जुड़े लोगों को भी टारगेट पूरे करने पर ध्यान देना होगा. व्यापारियों को अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए, अन्यथा आने वाले समय में निराशा हाथ लग सकती है. गरीष्ठ भोजन से दूरी बना कर रखना होगा. घर में नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है.

कर्क- आज के दिन मन में नवीन विचार आएंगे. जिससे आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. ऑफिशियल कार्यों को कल की भांती आज भी करने में कठिनाईया होंगी लेकिन आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, जिसका सुखद परिणाम भी मिलेगा. वहीं दूसरी ओर वर्तमान समय में चल रही करियर की गति को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं. व्यवसाय में प्रगति होगी, उत्पादन के कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है. जिन लोगों को लीवर से संबंधित दिक्कत है उनको हाइजेनिक भोजन के सेवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. पारिवारिक माहौल आनंदमय रहने वाला है. बेवजह घर से बाहर न निकले.

Read Also  आज का राशिफल

सिंह- आज के दिन दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उनकी संभव मदद करनी होगी जिसके प्रतिफल में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होगा. ऑफिस में जो लोग इधर की बातें उधर करते हैं उनसे सावधान रहें, अन्यथा कार्यों में रुकावट आ सकती है. जो लोग कारोबार कर रहें हैं, उनको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखते हुए कारोबार को बढ़ाना चाहिए. जो सामाजिक रूप से एक्टिव है उनके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है. हेल्थ में जिनको अल्सर कि समस्या हैं उन्हें सचेत रहना होगा, छारीय खाद्य-पदार्थ अधिक ग्रहण करें. पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहना चाहिए, साथ ही संतान की संगति पर भी ध्यान दें.

कन्या- आज के दिन खुद को निराश न होने दें, कार्य बने या न बने मानसिक स्तर पर प्रसन्नता का स्तर कमजोर नहीं होना चाहिए. आर्थिक स्थितियों में भी सुधार होगा. करियर को लेकर स्थितियाँ ठीक होती दिखाई दे रहीं है, वहीं बेहतर ऑप्शन मिलने के योग भी बन रहे हैं. कीटनाश्क संबंधित व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है.  स्वास्थ्य की दृष्टि से छोटी सी बीमारी भी बड़ा रूप ले सकती है इस बात को ध्यान में रखें, किसी भी बीमारी को अनदेखा न करें. घर की महिलाओं का सम्मान कर आज उन्हें घर के कार्य से छुट्टी दें या उनके कार्य में मदद करें.

तुला- आज के दिन पैसा उधार लेने से बचे बहुत जरूरी हो तभी कर्ज की ओर बढ़ना चाहिए. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो तनाव भरे कार्यों से आज दूर रहना ही बेहतर रहेगा क्योंकि तनाव लेकर कार्य करने में असुविधा ही होगी. वहीं इस महामारी के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से भी बचें, नहीं तो विषाक्त रोगों के चपेट में आते देर नहीं लगेगी. हेल्थ में यह समय आलस्य की अधिकता रहेगी लेकिन आपको आलस्य से बचना चाहिए. जीवनसाथी की बातें दिल को ठेस पहुंचा सकती है. यदि घर में पानी से संबंधित कोई कार्य पेंडिग चल रहा है तो आज इसे ठीक कर लें.

Read Also  आज का राशिफल 12 जुलाई 2020

वृश्चिक- आज के दिन भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है आप जो भी कार्य करेंगें उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी. वहीं दूसरी ओर मन से अज्ञात भय को समाप्त कर कर्म में ध्यान दें. नौकरी पेशा से जुड़े लोग अपने खर्चों की लिस्ट को कम करके धन की बचत करने से संतुष्ट रहेंगे. आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों के लिये दिन काफी लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है लेकिन आपको यह समय सचेत ही रहना है जिससे की आप किसी बीमारी के चपेट में न आने पाए. घर के छोटे बच्चों की नयी- नयी एक्टिविटी देखकर प्रसन्नचित रहेंगे. सोशल कार्यों में आपके मित्र आपका पूर्ण सहयोग करेंगे.

धनु- आज के दिन कठिन परिस्थितियों में भी अपना कार्य सिद्ध कर लेने में सक्षम रहेंगे. ऑफिस के लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं साथ ही ऑफिशियल कार्य को करने में जल्दबाजी न करें ग़लतियाँ हो सकती है. मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये समय काफी अच्छा रहने वाला है. वहीं रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. व्यापारी सरकार के नियमों का पालन करें. स्वास्थ्य में अचानक सिर में दर्द और उलझन जैसी समस्या रहेगी. घर के बड़ों से अपनी बातों को लेकर जिद्द करना उचित नहीं होगा वह जो भी बात कहें उनका कहना माने अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

मकर- आज के दिन लोगों का मूड देखकर ही उनसे बात करें अन्यथा आपकी बातें उन्हें खराब लग सकती है या फिर विवाद भी हो सकता है. वहीं अगर आप किसी कार्य की वजह से घर से बाहर निकलते हैं तो अजनबी लोगों के सम्पर्क में आने से बचे. ऑफिशियल कार्यों में बाधा के चलते मन दुखी हो सकता है. व्यापारियों की योजनाओं में रूकावट आने की आशंका है. वहीं गुप्त शत्रु कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगें. युवा वर्ग मनमानी करने के बजाय सीनियर्स की बातें को महत्व दें. स्वास्थ्य में पुराने रोग आपको जकड़ सकते हैं. पिता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है.

Read Also  आज का राशिफल 3 जुलाई 2020

कुम्भ-आज के दिन का शुभारम्भ किसी ज़रूरतमंद को क्षमतानुसार दान करने से स्टार्ट करें. वर्तमान समय में छोटी-सी मदद दूसरों के बहुत काम आने वाली है. ऑफिशियल स्थिति की बात की जाए तो अपने कार्य को दूसरे के भरोसे पर न छोड़े, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग अगामी दिनों के लिए कठोर मेहनत करना शुरु कर दें. बिजली से संबंधित कार्य करने वाले लोगों के पास कार्य कि अधिकता रहेगी, साथ ही लॉकडाउन का पालन करें. मधुमेह के मरीजों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा. संतान की ओर से चल रही चिंता अब कम होने के संकेत हैं.

मीन- आज के दिन कार्यों में गलती के चलते मान- प्रतिष्ठा को हानी पहुंच सकती है, इसलिए इस पर ध्यान दें. जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़े. नौकरी में स्थितियाँ सामान्य रहेंगी. फुटकर व्यापारियों को मार्केट से अधिक लाभ लेने के लिए बड़ी ख़रीददारी में पैसे निवेश करने से बचना चाहिए. सेहत की बात करें जिन्हें हाई कोलेस्टेरॉल कि समस्या है उन्हें अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देना होगा. अग्नि संबंधित कार्य करते समय सावधान रहें दुर्घटना हो सकती है. परिवार में अचानक किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है. घर में धार्मिक योजनाएं बनेगी, किसी की सेवा करना भी धर्म ही है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत 14 लोगों जिम्मेदार

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...

रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

कैबिनेट के बड़े फैसले: 125 दिन रोजगार, नई ग्रामीण योजनाओं को मंजूरी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *