Google Analytics Meta Pixel गुजरात के उपमुख्यमंत्री के बयान पर बवाल, बोले-'हिंदू घटे तो खत्म हो जाएगी धर्मनिरपेक्षता, लोकसभा व संविधान' - Ekhabri.com

गुजरात के उपमुख्यमंत्री के बयान पर बवाल, बोले-‘हिंदू घटे तो खत्म हो जाएगी धर्मनिरपेक्षता, लोकसभा व संविधान’

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के एक बयान पर बवाल मच गया है। पटेल ने कहा कि संविधान,  धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तब तक चलेगी जब तक देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं। हिंदूओं के अल्पसंख्यक हो जाने के बाद धर्मनिरपेक्षता, लोकसभा और संविधान’ तक नहीं बचेगा। वह गांधीनगर के सेक्टर 7-ए में भारत माता मंदिर की स्थापना पर पहुंचे थे। यह गुजरात का पहला भारत माता का मंदिर है। इसमें भारत माता की मूर्ति के साथ पृष्ठभूमि में भारत के नक्शे के साथ एक शेर पर बैठी देवी और एक भगवा झंडा पकड़े हैं। यह मूर्ति विश्व हिंदू परिषद ने स्थापित करवाई है।

नितिन पटेल ने कहा,  ‘हमारे देश में संविधान, धर्मनिरपेक्षता के बारे में बात की जाती है लेकिन मैं आपको बता दूं… ये वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो कर लें। मेरे शब्दों को नोट कर लें…जो भी लोग संविधान, धर्म निरपेक्षता और कानून की बात करते हैं ऐसा तब तक ही है,  जब तक देश में हिंदू बहुसंख्यक है। जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक होगा और दूसरों की जनसंख्या बढ़ने लगी,  उसके बाद ना धर्मनिरपेक्षता बचेगी…ना लोकसभा और ना संविधान बचेगा…सब कुछ हवा में उड़ा दिया जाएगा। सब दफन कर दिया जाएगा। कुछ भी नहीं बचेगा’

उन्‍होंने कहा, ‘मैं सभी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि लाखों मुसलमान देशभक्त है, लाखों ईसाई देशभक्त हैं। गुजरात पुलिस बल में हजारों मुसलमान हैं। वे सभी देशभक्त हैं।’

गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने पिछले सप्ताह धर्म परिवर्तन के खिलाफ विवादास्पद कानून की कुछ धाराओं, जिनमें मूल प्रवाधान भी शामिल हैं पर रोक लगाई गई है। राज्य सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। उन्होंने कहा कि गुजरात हाई कोर्ट ने अन्य धाराओं समेत धारा 5 के उपयोग पर रोक लगा दी थी, जो मुख्य रूप से शादी के माध्यम से धर्मांतरण से संबंधित हैं। वहीं, राज्य की भाजपा सरकार के अनुसार, यही धारा पूरे अधिनियम का ‘मूल’ है और इस पर रोक से पूरा कानून प्रभावित होता है।

Read Also  संघ का लक्ष्य भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए समाज को तैयार करना: भागवत

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...