Google Analytics Meta Pixel PM मोदी के अयोध्या दौरे पर आतंकी हमले की साजिश, हाई अलर्ट - Ekhabri.com

PM मोदी के अयोध्या दौरे पर आतंकी हमले की साजिश, हाई अलर्ट

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए प्रस्‍तावित 5 अगस्त को भूमिपूजन है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में आतंकी हमले के अलर्ट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। गृह मंत्रालय से उत्तर प्रदेश सरकार के इंटेलिजेंस को इनपुट मिला कि अफगानिस्तान में ट्रेन किए गए पाकिस्तान के आतंकी भारत में वीआईपी मूवमेंट को निशाना बना सकते हैं। दरसल पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं,  इसलिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

खुफिया एजेंसियों को पांच अगस्त के मौके पर फिदायीन आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं।  इसके बाद अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में पांच अगस्त तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। फील्ड में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

पाकिस्तानी आईएसआई ने लश्कर-ए-तैयब्बा और जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकियों को हमले का आदेश दिया है। इसके लिए घुसपैठ की भी कोशिश होगी। हालांकि,  आधिकारिक सूत्रों की मानें तो भूमिपूजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अपने चरम पर होगा और यही व्यवस्था 15 अगस्त तक बनी रहेगी।

गौर हो कि 5 अगस्त का दिन काफी महत्वपूर्ण दिन है। एक तो इसी दिन कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था, जिसकी पहली बरसी है। दूसरा पांच अगस्त को ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है। इसी दिन पीएम मोदी अयोध्या भी आ रहे हैं। ऐसी आशंका है कि आतंकी हमले का प्लान कर सकते हैं। आर्टिकल 370  हटाने की पहली बरसी और अयोध्या में भूमिपूजन को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश को हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *