Google Analytics Meta Pixel 1 सितंबर: आज का राशिफल - Ekhabri.com

1 सितंबर: आज का राशिफल

मेष राशि : आज का आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको आपने सहयोगियों से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज आपको सावधानी बरतनी होगी व अपनी आंखें व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा, लेकिन परेशान ना हों, क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी शुभ कार्यों पर खर्च हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आज आपको हर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृष राशि : आज का दिन एक के बाद एक शुभ सूचना देता रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय की प्रगति देखकर भी आज आप फूले नहीं समाएंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं, लेकिन सायं काल तक वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। संतान के भविष्य से संबंधित आज यदि आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाइयों की मदद से आपका लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। यदि आपने अपने धन को शेयर बाजार में निवेश करने का सोचा है, तो दिल खोलकर करेगे क्योकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है व आगे की किसी भी योजना को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को आज समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की थोड़ी चिंता सताती है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा, तभी आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। विद्यार्थी गुरुजनों का सहयोग पाकर अपनी सभी शिक्षा संबंधित परेशानियों का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप सामाजिक सम्मेलनों में भी सम्मलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आज आप अपने पिताजी से सलाह लेकर जिस भी कार्य को पूरा करेंगे व आपको भरपूर लाभ अवश्य देगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

Read Also  कब है सावन की पहली चतुर्थी? बना 3 शुभ संयोग, जानें मुहूर्त, पूजन विधि, चंद्र अर्घ्य समय

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई अपेक्षित समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा क्योकि वह आपका सिरदर्द बने रहेंगे, लेकिन आपको अपने कार्य पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो यह कार्य बिगड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी मित्र से मुलाकात करेंगे, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बिजनेस कर रहे लोग किसी वजह से यदि कार्यों में रुकावट आ रही थी, तो आज वह भी आपके भाइयों की मदद से समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। ननिहाल पक्ष से यदि आपके रिश्तों में कोई कटुता चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होगी, जिसमें उनके गुरुजन व माता-पिता उनका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज आप को व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाने का मन बनाया है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको घर व व्यापार दोनो मे यदि कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें उलझने से बचना होगा और अपने प्रमुख कार्यों को महत्व देना होगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। व्यस्तता के चलते आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य है, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है। लाभ पाने के चक्कर में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए थोड़े से ही संतुष्ट रहें। यदि कोई पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर रहा है, तो आज उसने सुधार हो सकता है, लेकिन यदि आप परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें व परिवार के सदस्य सदस्यों की सलाह अवश्य ले। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज नवीनता आएगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज वही कार्य करें जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए आज आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़ सकती है। दिनभर लाभ के अवसर हाथ मे आने से आपका मूड अच्छा होगा। भविष्य में यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ था, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

Read Also  तीन किसानों ने भांजी की शादी में तीन करोड़ से ज्यादा का दिया भात

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। आज कई काम एक साथ आपके पास आने से आपके लिए भागदौड वाली स्थिति रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन आज उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आप आपको व्यापार के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके व्यवसाय क्षेत्र के लिए उन्नति भरा रहेगा। आज व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का नया अध्याय शुरू होगा। यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है, तो आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आप कोई भूमि व वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी प्रियजन की मदद से समाप्त होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...