Google Analytics Meta Pixel Ekhabri exclusive: छत्तीसगढ़ में गणेश जी की अदभुत प्रतिमाएं उनका रोचक इतिहास और उनसे संबंधित पौराणिक मान्यताएं - Ekhabri.com

Ekhabri exclusive: छत्तीसगढ़ में गणेश जी की अदभुत प्रतिमाएं उनका रोचक इतिहास और उनसे संबंधित पौराणिक मान्यताएं


 
    रायपुर, (पूनम ऋतुसेन)। 10वीं से 11वीं सदी के मध्य शासन करने वाले वर्तमान छत्तीसगढ़ के कलचुरियों की एक प्रमुख नगरी मल्हार थी। विगत कुछ वर्षों पूर्व उत्खनन के दौरान यहाँ से गणेश जी की हेरम्ब रूप की एक प्रतिमा और स्त्री विनायकी रूप की एक प्रतिमा प्राप्त हुई है।



मल्हार
मल्हार बिलासपुर जिले में स्थित एक पौराणिक व धार्मिक स्थल है, जो जिला मुख्यालय से 40km की दूरी में है जबकि राजधानी रायपुर से यह उत्तर दिशा में लगभग 115km की दूरी में है। यहाँ सड़क मार्ग की सहायता से आसानी से पहुँचा जा सकता है।



आज हम हेरम्ब रूप के गणेश प्रतिमा के बारे में जानते हैं
    हेरम्ब रूप की प्रतिमा का पूजन नेपाल व उसके आस पास के इलाकों में किया जाता है। इस रूप के गणेश जी के पाँच मुख व दस हाथ होते हैं, शेर की सवारी करते हुए हेरम्ब रूप के गणेश जी की प्रतिमा मुख्यतः श्वेत वर्ण की होती हैं। इतिहासविदों के अनुसार इस रूप के प्रतिमाओं का पूजन ओड़ीसा व दक्षिण के कुछ राज्यों में किया जाता रहा है। हेरम्ब रूप का पूजन तंत्र क्रिया से संबंधित भी माना जाता  है। ऐसी दुर्लभ प्रतिमा का छत्तीसगढ़ में मिलना पुरात्वविदों के लिए आश्चर्य और गहरे शोध का विषय है। संकट मोचन और विघ्ननाश के लिए इस रूप की पूजा की जाती है।



हेरम्ब गणपति जी का स्वरूप और प्रेरणा
पांच सिरों वाले हेरम्ब गणेश दुर्बलों के रक्षक माने जाते हैं। यह उनका विलक्षण रूप है। शेर में सवार हुए गणपति जी के दस हाथ हैं, जिनमें वे फरसा, फंदा, मनका, माला, फल, छड़ी और मोदक लिए हुए हैं।
इस रूप में भगवान गणेश कमजोर व्यक़्क्तियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। उनका यह रूप डर पर विजय पाने के लिए प्रेरित करता है।

Read Also  ठंड में बार-बार खांसी-जुकाम? शहद और पिप्पली से पाएं तुरंत आराम



गणेश जी का हेरम्ब रूप और कहाँ-कहाँ पूजा जाता है?
पुराणों के अनुसार हेरम्ब गणेश जी के रूप की पूजा मुख्यतः तंत्र साधना में होती है. इस रूप के दर्शन सामान्यतः आसानी से नहीं किये जाते हैं इनकी अधिकांश प्रतिमाएं नेपाल में है जबकि भारत के कुछ स्थलों में भी हेरम्ब प्रतिमा के गणेश जी पूजे जाते हैं, देश में महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान का बीकानेर प्रमुख स्थान है जहां इस रूप की पूजा होती हैं।



ऐसे ही छत्तीसगढ़ में छिपे हुए अन्य रोचक तथ्यों के बारे में जानने के लिये हमसे जुड़े रहें www. ekhabri.com से..

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *