दुनिया में पहली बार कंडोम के इस्तेमाल को लेकर सरकार ने नया नियम बनाया है। इसकी पहल अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य ने की है। कैलिफोर्निया सरकार ने तय किया है कि शारीरिक संबंध के दौरान बिना पार्टनर की सहमति से कंडोम को हटाया तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि इस नियम को लेकर लंबे समय से यहां बातचीत चल रही थी, लेकिन अब यह नियम बनने वाला है और जल्द ही इसका मसौदा पास होने वाला है। कैलिफोर्निया ऐसा कानून बनाने वाला अमेरिका और दुनिया का पहला राज्य बन जाएगा।
कैलिफोर्निया के विधायकों ने सात अगस्त को गवर्नर गैविन न्यूसम के पास इसका बिल भेज दिया है। अब यह कानून लागू की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। इस कानून के लिए अपराध संहिता में कोई बदलाव नहीं किया गया। यह बिल कैलिफोर्निया असेंबली की एक सदस्य ने काफी पहले पेश किया था, लेकिन इस पर सहमति अब जाकर बन पाई है।
इस कानून के मुताबिक, इसमें पीड़ित ही सबसे पहले कदम उठाएगा और वह आरोपी पर बिना सहमति के ऐसा करने और भावनात्मक या शारीरिक नुकसान को लेकर केस कर सकता है। इसमें साफ-साफ बताया गया है कि पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते वक्त बिना सहमति कंडोम हटाने को गैरकानूनी श्रेणी में रखा जाएगा। इस कानून की मदद से पीड़ित को नुकसान का दावा करने की अनुमति मिल सकेगी।
बिल को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि संबंध बनाते समय चुपके से या बिना बताए किसी एक के द्वारा कंडोम निकालने से कई तरह के खतरा पैदा हो सकते हैं। यह न सिर्फ किसी के साथ धोखा है बल्कि पीड़ितों को गर्भावस्था, यौन संचारित संक्रमण और इमोशनल ट्रॉमा जैसी समस्या का इस वजह से सामना करना पड़ सकता है।
कुछ समय पहले कोलंबिया जर्नल ऑफ जेंडर एंड लॉ पर लिखे एक लेख में एक्सपर्ट्स ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी थी कि इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। फिलहाल अब यह नियम एक बार फिर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि कैलिफोर्निया ऐसा करने वाला सिर्फ अमेरिका का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का पहना राज्य बन जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...