लंदन। भारतीयों का मजाक उड़ाने वाली कथित नस्लीय टिप्पणियों के लिये इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अपनी राष्ट्रीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की जांच कर रहा है।
ईसीबी ने ‘प्रासंगिक और उचित कार्रवाई’ का वादा करते हुए कहा कि प्रत्येक मामले में व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा।
बटलर और मोर्गन ने इन पोस्ट में भारतीयों का मजाक उड़ाने के लिये ‘सर’ का उपयोग किया है। ओली रॉबिनसन को 2012—13 में आपत्तिजनक ट्वीट के लिये निलंबित किये जाने के बाद बटलर और मोर्गन के ट्वीट की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी।
टेलीग्राफ.सीओ.यूक की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बटलर के संदेश (मैसेज) का स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है जिसमें उन्होंने कहा है, ‘मैं सर नंबर एक को हमेशा यही जवाब देता हूं, मेरे जैसा, आप जैसा, मेरे जैसा।’ मोर्गन ने बटलर को टैग करके एक संदेश में लिखा, ‘सर आप मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हो।’ बटलर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हैं जबकि मोर्गन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इन ट्वीट के सटीक संदर्भ पर हालांकि सवालिया निशान लगा है लेकिन ये ऐसे समय में लिखे गये जबकि बटलर और मोर्गन इंग्लैंड के स्थापित खिलाड़ी बन चुके थे और ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया में ऐसी आपत्तिजनक बातें की।’ ईसीबी ने कहा कि इस मामले से उचित तरीके से निबटा जाएगा।
ईसीबी प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, ‘हमें पिछले सप्ताह आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर सतर्क किया गया था, इसलिए अन्य खिलाड़ियों के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सार्वजनिक रूप से सवाल उठाये गये हैं। ‘ उन्होंने कहा, ‘हमारे खेल में भेदभाव के लिये कोई जगह नहीं है और जहां आवश्यक हो, हम प्रासंगिक और उचित कार्रवाई करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। ‘ प्रवक्ता ने कहा, ‘सभी मामलों में तमाम तथ्यों को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा। हम इस बारे में आगे टिप्पणी करने से पहले ईसीबी बोर्ड के साथ मामलों का आकलन करेंगे। ‘ तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का 2010 का समलैंगिकता से जुड़ा एक ट्वीट भी सामना आया है।
एंडरसन ने ब्रिटिश मीडिया से कहा, ‘मेरे लिये यह 10—11 साल पुरानी बात है और निश्चित तौर पर मैं एक व्यक्ति के रूप में बदल गया हूं। मुझे लगता है कि यही मुश्किल है। चीजें बदलती हैं, आप गलतियां करते हैं। ‘ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने पर एंडरसन इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम इस तरह के मामलों को लेकर चिंतित है।(भाषा)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...