Google Analytics Meta Pixel कलिंगा यूनिवर्सिटी: नवप्रवेशित डी.फार्मेसी के विद्यार्थियों के स्वागत में ‘‘फर्स्ट स्टेप -2021‘‘ का आयोजन संपन्न - Ekhabri.com

कलिंगा यूनिवर्सिटी: नवप्रवेशित डी.फार्मेसी के विद्यार्थियों के स्वागत में ‘‘फर्स्ट स्टेप -2021‘‘ का आयोजन संपन्न



नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले डी. फार्मेसी के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन कार्यक्रम ‘‘फर्स्ट स्टेप – 2021‘‘ का ऑनलाईन आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गयी। इस आयोजन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता, ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, नृत्य एवं सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

‘‘फर्स्ट स्टेप – 2021‘‘ के ऑनलाईन आयोजन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर श्रीधर, महानिर्देशक डाँ. बैजू जाॅन, कुलसचिव डाँ संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. आशा अंभईकर, अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता राहुल मिश्रा, फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डाँ. संदीप तिवारी और मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कार्पोरेट ट्रेनर संदीप मल्होत्रा की उपस्थिति में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा डी. वसावी का एकल नृत्य की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाँ. संदीप गांधी ने नए विद्यार्थियों को स्वागत भाषण के माध्यम से कलिंगा विश्वविद्यालय के अब तक के स्वर्णिम सफर और उपब्धियों को बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने बहुत कम समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश में अपनी पहचान दर्ज की है। तथा विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय नये विद्यार्थियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ. आर. श्रीधर ने नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवीनतम ज्ञान प्राप्त करने का समय है। समय तेजी से बदल रहा है और हमें अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार अपने को तैयार करना है। उन्होंने बताया कि कलिंगा विश्वविद्यालय का उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक एवं मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। जिससे विद्यार्थी अपने सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त करे और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा सके।

Read Also  अब देश-विदेश के लोग लेंगे सुकमा की ‘इमली चस्का’ का चटकारा



कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिर्देशक डाँ. बैजू जाॅन ने कहा कि पूर्ण समर्पण निष्ठा और सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। हम आपको विश्वस्तरीय अनुभवी प्राध्यापकों की टीम, सर्वोत्कृष्ट अधोसंरचना और संसाधनों के साथ शोध आधारित गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डाँ. संदीप तिवारी ने वर्तमान समय में फार्मेसी विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि- ‘‘ज्ञान, बुद्धि एवं अनुभव का सही समन्वय ही शिक्षा है। आज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, अुनसंधानपरक ज्ञान प्राप्त करना बहुत आवश्यक है कलिंगा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करता है और विद्वान प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में उन्हें सर्वोत्तम ज्ञान देने पर जोर देता है। जिससे शिक्षा के उपरांत वह अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

इंडक्शन कार्यक्रम ‘‘फर्स्ट स्टेप – 2021‘‘ के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कार्पोरेट ट्रेनर श्री सुदीप मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयीन जीवन प्रारंभ करने की बधाई दी और कहा कि आत्मविश्वास के साथ सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप सभी को उत्कृष्ठ शिक्षा को आत्मसात करके भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करना है।

स्वागत समारोह के अगले चरण में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक ओमप्रकाश देवांगन ने पावर प्वाइंट के मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से नए विद्यार्थियों को कलिंगा विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ यहाँ के प्रशासनिक और अकादमिक अधिकारियों का परिचय दिया एवं विश्वविद्यालय के मिशन, विजन, और रोडमैप के बारे में विस्तार से बतलाया। इस कार्यक्रम को विभिन्न सत्रों में बांटा गया था। जिसमें संबंधित विभाग के प्राध्यापकों का परिचय, अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता राहुल मिश्रा का सत्र प्रमुख था। जिसमें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक के लिए ऑनलाइन ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, प्रेरणादायक वीडियों की प्रस्तुति अंजली स्वामी ने किया। कलिंगा के विद्यार्थियों द्वारा फैशन शो, रीतिक और उनके साथियों के द्वारा समूह नृत्य, अफगानी छात्रों और छत्तीसगढ़ी मनमोहक नृत्य कार्यक्रम की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के बीच में विश्वविद्यालय समन्वयक सुश्री उर्षिता बरनवाल, के सत्र से नए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल केलकर एवं श्रेया द्विवेदी ने किया, जिनका सहयोग ओमप्रकाश देवांगन, और तोषण तारक ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा और अतिथियों के लिए आभार प्रदर्शन छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. आशा अंभईकर ने किया।

Read Also  नीट के लिए आज इस वेबसाइट में कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन



उक्त स्वागत समारोह के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, उपस्थित थें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश बढ़ाने पर रायपुर में अहम बैठक

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के विभिन्न पहलुओं...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *