Google Analytics Meta Pixel दो प्रकरणों में पत्नी और बच्चे के भरण पोषण के निर्देश तथा महिला बच्चों से भी मिल सकेगी - Ekhabri.com

दो प्रकरणों में पत्नी और बच्चे के भरण पोषण के निर्देश तथा महिला बच्चों से भी मिल सकेगी


जांजगीर-चांपा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सदस्य शशिकांता राठौर एवं अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में 25 प्रकरणों की सुनवाई की। महिला आयोग के समक्ष जिले में महिला उत्पीड़न से संबंधित 25 प्रकरण सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया। जिनमें से 13 प्रकरण नस्तीबद्ध किये गये।


एक प्रकरण में ग्राम खरौद की महिला ने सामाजिक बहिष्कार की शिकायत की थी। आयोग की अध्यक्ष द्वारा समाज के सदस्यों को समझाने पर उन्होंने यह माना कि महिला का सामाजिक बहिष्कार ना कभी हुआ था, ना किया गया था। अध्यक्ष ने कहा कि समाजिक बहिष्कार अपराध है। समाज में जागरुकता आ गई है। किसी भी व्यक्ति को समाजिक बहिष्कार कर प्रताड़ित नही किया जा सकता है। डॉ नायक ने महिला का सामाजिक सदस्यों के साथ फोटो प्रकाशित करवाने के भी निर्देश दिए, ताकि भविष्य में महिला को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। महिला को भविष्य में किसी भी प्रकार के समाजिक बहिष्कार से संबंधित समस्या होने पर न्यायालय जाने की स्वतंत्रता देते हुए प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

2 प्रकरणों में भरण पोषण के निर्देश –

डभरा क्षेत्र की एक महिला ने दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में शिकायत दर्ज कर बताया कि वह अपने एक बच्चे के साथ पति से अलग रह रही है। आयोग द्वारा समझाइस देने पर उनके पति ने पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण के लिए 7000 रुपए प्रतिमाह देने के लिए सहमत हुए। यह राशि आवेदिका के बैंक खाते में भुगतान होने पर अगली सुनवाई में प्रकरण नस्तीबद्ध करने की निर्देश दिए। इसी तरह एक अन्य प्रकरण में पति-पत्नी विवाद से संबंधित मामले में आयोग की समझाइश पर पति ने पत्नी के भरण पोषण के लिए 5000 रूपये प्रतिमाह देने के लिए राजी हो गए तथा दादा-दादी के पास रह रहे बच्चों से माह में दो बार मिलने की अनुमति आवेदिका को दी गयी।

एक प्रकरण में निलंबित महिला सैनिक द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर सुनवाई में दोनों पक्षों को सुना गया। आयोग की अध्यक्ष ने निलंबन बहाली के संबंध में आवेदिका को पत्र लिखने का सुझाव दिया। आवेदिका ने न्यायालय के समक्ष प्रकरण दर्ज करने की बात कही। इस पर आयोग के अध्यक्ष ने प्रकरण नस्तीबद्ध करने के निर्देश दिए। ग्राम कोसा की एक महिला ने थाना मुलमुला में झूठी शिकायत दर्ज करने के संबंध में आवेदन दिया था। आयोग की अध्यक्ष ने साक्ष्य एवं गवाहों के विस्तृत विश्लेषण के लिए न्यायालय को सक्षम मानते हुए प्रकरण नस्तीबद्ध करने के निर्देश दिए। ग्राम मुड़पार की महिला की प्रताड़ना की शिकायत पर आयोग की अध्यक्ष ने थाना प्रभारी सारागांव को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। एक आवेदिका द्वारा स्वेच्छा से शिकायत वापस लेने पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। इसी प्रकार पति-पत्नी विवाद से संबंधित एक अन्य प्रकरण में थाना में एफ आई आर दर्ज होने के कारण प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

Read Also  प्रेस क्लब में मीडिया करियर गाइडेंस शिविर, छात्रों में दिखा


एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने पिता के मृत्यु उपरांत अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में आवेदन दिया था। दोनों पक्षों के सुनने के उपरांत आयोग की अध्यक्ष ने प्रकरण नस्तीबद्ध करने का निर्देश दिया। अध्यक्ष ने बताया कि आवेदिका के पिता प्रशिक्षण उपरांत सेवा में नियुक्त नहीं हुए थे। विभागीय अधिकारी ने जानकारी दी कि संबंधित व्यक्ति का सर्विस रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इस पर अध्यक्ष ने अनुकंपा नियुक्ति का औचित्य समाप्त हो जाने पर प्रकरण नस्तीबद्ध करने का निर्देश दिया।

मीडिया से चर्चा –

आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि महिलाओं की जागरुकता के लिए मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ की शुरवात सभी जिलो में की जा रही है। पीड़ित महिलाओं के सहयोग के लिए सभी जिलों से दो-दो अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले में उपलब्ध डीएमएफ मद का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने एवं आत्मरक्षा के लिए मार्शलआर्ट का भी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत एक वर्ष में 1475 प्रकरणों की सुनवाई की गई है। इनमें से 400 से अधिक प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया है।


इस अवसर पर एसडीम जांजगीर, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *