Google Analytics Meta Pixel रिकॉर्ड बनाने पांच माह पहले मृत महिला को लगा दिया कोरोना टीका का दूसरा डोज - Ekhabri.com

रिकॉर्ड बनाने पांच माह पहले मृत महिला को लगा दिया कोरोना टीका का दूसरा डोज

परिजन स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से करेंगे शिकायत
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ दिनों में लगातार सबसे ज्यादा टीका लगा कर देश में एक दिन में सर्वाधिक टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं मुख्यमंत्री का प्रयास है कि टीकाकरण से कोई भी न छूटे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार के तमाम दावों की जमकर किरकिरी करा रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि राजधानी भोपाल में कुछ लोगों की शिकायत है कि बिना वैक्सीन लगवाए ही उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ रहे हैं। यहां तक की कुछ मृतक महिल-पुरुष के नाम पर भी उनके परिजनों को पहला और दूसरा डोज वैक्सीनेशन के मैसेज आ गए हैं। दरअसल, भोपाल के खजूरीकलां निवासी सुशीला तिवारी पति रामानंद तिवारी की 13 अप्रैल 2021 को कोरोना से मौत हो गई। जिसका भोपाल नगर निगम ने विधिवत मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया, लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को टीकाकरण का टारगेट दिया गया तो उन्होंने गड़बड़ी शुरू कर दी। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की मौत के पांच महीने बाद यानि 9 सितंबर 2021 को सुबह 11:30 बजे कोरोना वैक्सीन कोविडशील्ड का दूसरा डोज लगा दिया गया है। इसका खुलासा महिला के पति रामानंद तिवारी के फोन में आए मैसेज से हुआ। यही नहीं, दूसरे डोज के वैक्सीनेशन का विधिवत प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। जारी प्रमाण पत्र के अनुसार महिला को कोविड शील्ड का पहला डोज 20 मार्च 2021 को लगा था। इसका भी जिक्र किया गया है। लेकिन वैक्सीनेशनकर्ता अधिकारी का नाम नहीं दर्ज किया गया है। इसके साथ ही महिला का वोटर आईडी नंबर दर्ज किया गया है।
मंत्री से करेंगे शिकायत
मृतक महिला के बेटे प्रवीण तिवारी का कहना है कि बड़ी और गंभीर लापरवाही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनता से वैक्सीनेशन के नाम पर घिनौना मजाक कर रहे हैं। इसकी शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया से करेंगे। साथ ही यह भी मांग करेंगे कि इस तरह की गड़बड़ी करने वाले अफसरों को तत्काल बर्खाश्त किया जाए।
प्रशासन नहीं मान रहा कोरोना मृत
यहां सबसे हास्यास्पद बात यह है कि सुशीला तिवारी की मौत कोरोना संक्रमण से हुई। भोपाल नगर निगम ने जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में इसका जिक्र भी किया है। वहीं शमशान घाट में भी कोरोना गाइडलाइन के तहत महिला का अंतिम संस्कार भी किया। जिसका शमशान से भी प्रमाण पत्र जारी किया गया, लेकिन भोपाल जिला प्रशासन महिला की मौत को कोरोना से होना नहीं मान रहा है। इससे परिजनों को आज तक कोई मुआवजा भी नहीं है।
पहले भी उजागर हो चुके कारनामे
इससे पहले भोपाल के टीला जमालपुरा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले 13 साल के वेदांत डांगरे को भी 21 जून को टीका लगाया जा चुका है। वहीं भोपाल में पीजीबीटी कॉलेज रोड में रहने वाली नुजहत सलीम को भी 21 जून को वैक्सीन लगने का मैसेज मिल चुका है। भोपाल पुराने शहर के नूरमहल क्षेत्र में रहने वाली मुबीन बानो (70) के मोबाइल पर पति मो. शरीफ के नाम 23 जून को वैक्सीनेशन का मैसेज आ चुका है। जबकि उनका इंतकाल तीन साल पहले हो चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...